ऑटो न्यूज़

पहले से धाकड़ टाटा पंच अब दिखने में हुई और भी कातिल, इस कीमत पर लॉन्च हुआ केमो एडिशन

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 30, 2022, 01:17 PM IST

भारतीय ग्राहकों को खासा पसंद आ रही टाटा पंच का केमो एडिशन कंपनी ने देश में लॉन्च कर दिया है जिसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 6.85 लाख रुपये है. कंपनी ने इसे सिर्फ एक रंग में पेश किया है जो दिखने में बहुत खूबसूरत है.

Image

टाटा मोटर्स की पैसेंजर वाहन बिक्री का करीब 24 फीसदी हिस्सा इसी कार से आता है

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • टाटा पंच का केमो एडिशन देश में लॉन्च
  • शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 6.85 लाख
  • दिखने में बहुत सुंदर है टाटा पंच केमो

Tata Punch Camo Edition Launched In India: टाटा मोटर्स ने करीब एक साल पहले पंच माइक्रो एसयूवी भारतीय मार्केट में लॉन्च की थी और अब कंपनी ने इसकी बिक्री का एक साल पूरा होने की खुशी में टाटा पंच का नया केमो एडिशन लॉन्च किया है. बता दें कि टाटा पंच लॉन्च के बाद से ही देश के ग्राहकों को खूब पसंद आ रही है और फिलहाल टाटा मोटर्स की पैसेंजर वाहन बिक्री का करीब 24 फीसदी हिस्सा इसी कार से आता है. पंच केमो एडिशन की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 6.85 लाख रुपये है जो टॉप मॉडल के लिए 8.63 लाख रुपये तक जाती है.

दिखने में काफी खूबसूरत है केमो

टाटा मोटर्स ने पंच केमो एडिशन को इकलौते और बिल्कुल नए फॉलिएज ग्रीन रंग में पेश किया है जो दिखने में छोटे आकार की इस कार को काफी खूबसूरत बनाता है. नया स्पेशल एडिशन डुअल टोन पिआनो ब्लैक और प्रिस्टाइन व्हाइट छत के कॉम्बिनेशन में आता है. बाहरी हिस्से के अलावा कार के इंटीरियर को मिलिट्री ग्रीन कलर के साथ केमुफ्लाज सीट कवर्स दिए गए हैं. इसके अलावा मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों मॉडल्स में इसे केमो बैजिंग दी गई है.

स्टैंडर्ड मॉडल वाले फीचर्स और इंजन

टाटा मोटर्स ने पंच के केमो एडिशन को अलग से कोई फीचर्स नहीं दिए हैं, इसमें 7-इंच हार्मन इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो, 6 स्पीकर्स, 16-इंच के चारकोल डायमंड कट अलॉय व्हील्स और रिवर्स पार्किंग कैमरा शामिल हैं. यहां एलईडी डीआरएल और टेललैंप्स, पुश बटन स्टार्ट/स्टॉप, क्रूज कंट्रोल और फॉग लैंप्स भी मिले हैं. कार को 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन मिला है जो 84 बीएचपी ताकत और 113 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है.

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article