Tata Cars Offers In Festive Season: भारत में त्योहारों का सीजन आ चुका है और इसी सीजन में देश के ज्यादातर ग्राहक अपना नया वाहन खरीदते हैं. इस सीजन में कार ग्राहकों की दिवाली और भी हेप्पी करने के लिए टाटा मोटर्स ने अक्टूबर 2022 में जोरदार डिस्काउंट दिए हैं. कंपनी ने अपनी टिआगो, टिगोर सीएनजी, टिगोर, हैरियर और सफारी पर ये ऑफर्स दिए हैं जिनमें एक्सचेंज बोनस, कैश डिस्काउंट और कॉर्पोरेट बेनिफिट शामिल हैं. यहां हम आपको बता रहे हैं किस कार पर कितना फायदा ग्राहकों को मिल रहा है.
टाटा हैरियर (Tata Harrier)
कंपनी ने हैरियर एसयूवी पर कुल 40,000 रुपये तक फायदा दिया है जो सिर्फ एक्सचेंज बोनस के रूप में उपलब्ध गया है. इसके अलावा ग्राहक 5,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट भी पा सकते हैं.
टाटा सफारी (Tata Safari)
टाटा सफारी के सभी वेरिएंट्स पर कंपनी ने एक्सचेंज बोनस दिया है जिसके जरिए इस एसयूवी पर 40,000 रुपये तक का फायदा उठाया जा सकता है. ये कंपनी की काफी सफल कार है जो दिखने में भी खूबसूरत है.
टाटा टिगोर (Tata Tigor)
टाटा मोटर्स ने अपनी सबसे सस्ती सबकॉम्पैक्ट सेडान टिगोर पर भी अच्छा डिस्काउंट दिया है जिसमें 10,000 रुपये की नकद छूट और 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस ग्राहकों को मुहैया कराया जा रहा है.
टाटा टिआगो
टाटा ने अपनी सबसे सस्ती कार टिआगो पर भी ठीक-ठाक डिस्काउंट दिया है. कंपनी ने इस किफायती हैचबैक पर 10,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और कैश डिस्काउंट के रूप में 10,000 रुपये ऑफर किए हैं.
