ऑटो न्यूज़

बहुत जल्द लॉन्च होने वाली है नई Hyundai Exter, इंजन और वेरिएंट्स की जानकारी मिली

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated May 10, 2023, 10:57 PM IST

Hyundai India बहुत जल्द नई Exter Compact SUV लॉन्च करने वाली है जिसके लिए 11,000 रुपये के साथ बुकिंग शुरू कर दी गई है। अब इस कार के इंजन और वेरिएंट्स की जानकारी का खुलासा कंपनी ने कर दिया है।

Image

नई एक्सटर 5 वेरिएंट्स में मिलने वाली है और इसके साथ सीएनजी विकल्प भी मिलेगा।

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • 5 ट्रिम्स में आएगी नई ह्यून्दे एक्सटर
  • इंजन की जानकारी भी आई सामने
  • टाटा पंच से होगा इसका मुकाबला

Hyundai Exter Variants And Engine: ह्यून्दे इंडिया ने आगामी एक्सटर कॉम्पैक्ट एसयूवी की पहली आधिकारिक फोटो जारी कर दिया है। कंपनी ने 11,000 रुपये टोकन के साथ इस कार के लिए बुकिंग लेना भी शुरू कर दिया है। नई एक्सटर 5 वेरिएंट्स में मिलने वाली है और इसके साथ सीएनजी विकल्प भी मिलेगा। ह्यून्दे एक्सटर की कीमत आकर्षक होगी और इसका सीधा मुकाबला टाटा पंच से होने वाला है। नई कार के साथ 4-स्पोक डिजाइन के अलॉय व्हील्स, डुअल टोन कलर और सनरूफ जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

वेरिएंट्स और इंजन की जानकारी

नई ह्यून्दे एक्सटर के वेरिएंट्स की जानकारी भी लॉन्च से पहले सामने आ गई है। कार के साथ 1.2-लीटर कप्पा पेट्रोल इंजन मिलेगा जो 5-स्पीड मैनुअल और स्मार्ट ऑटो एएमटी ट्रांसमिशन से लैस होगा। इसके अलावा कंपनी नई कार को 5 ट्रिम्स - ईएक्स, एस, एसएक्स, एसएक्स ऑप्शनल और एसएक्स ऑप्शनल कनेक्ट वेरिएंट में पेश करने वाली है। एसएक्स ऑप्शनल कनेक्ट इस रेंज का टॉप वेरिएंट होगा।

कितना दमदार होगा इंजन

ह्यून्दे एक्सटर के साथ कंपनी संभावित रूप से ग्रैंड आई10 और ऑरा वाला समान 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन देगी, सीएनजी वेरिएंट पर भी कंपनी ने फैसला ले लिया है जो इस कार में मिलने वाला है। फिलहाल कंपनी ने इसकी कीमत को लेकर भी कोई जानकारी नहीं दी है, लेकिन इस सेगमेंट की बेस्ट सेलर टाटा पंच से मुकाबले को देखते हुए इसकी कीमत निर्धारित की जाएगी। सूत्रों से मिली जानकारी के हिसाब से प्राथमिक तौर पर कंपनी इसकी 50,000 यूनिट सालाना प्रोडक्शन करने वाली है।

एसयूवी पसंद कर रहे फर्स्ट टाइम बायर्स

अपनी पहली कार खरीदने वाले ग्राहकों के बीच हैचबैक के मुकाबले एसयूवी ट्रेंड में है, यही वजह है कि बहुत कम समय में ही टाटा पंच ने मार्केट में अपना दबदबा बना लिया है। इस सेगमेंट ने भारतीय ऑटो जगत में अपना 10 फीसदी हिस्सा भी सुरक्षित कर लिया है। पंच की बादशाहत को खत्म करने के लिए ह्यून्दे इस नई कार के साथ जोरदार और पैसा वसूल फीचर्स भी देने वाली है। यहां केबिन में टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और कई स्मार्ट फीचर्स मिलने का अनुमान है।

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article