रॉयल एनफील्ड ने अपनी लोकप्रिय क्रूजर बाइक Meteor 350 के लाइनअप को विस्तार देते हुए नया स्पेशल एडिशन Meteor 350 Sundowner Orange लॉन्च किया है। यह बाइक Motoverse 2025, गोवा में पेश की गई है और इसकी कीमत 2.18 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है, जो स्टैंडर्ड मॉडल से 27,649 रुपये ज्यादा है। इच्छुक ग्राहक इस बाइक की बुकिंग 22 नवंबर 2025 से करा सकेंगे।
Royal Enfield Meteor 350 Sundowner Orange Special Edition/Photo-Royal Enfield
Meteor 350 Sundowner Orange डिजाइन
इसका डिजाइन एक यूनिक और आकर्षक ऑरेंज पेंट स्कीम के साथ आता है, जबकि स्टैंडर्ड मॉडल फायरबॉल ऑरेंज, फायरबॉल ग्रे, स्टेलर मैट ग्रे, स्टेलर मरीन ब्लू, ऑरोरा रेट्रो ग्रीन, ऑरोरा रेड और सुपरनोवा ब्लैक जैसे कई रंग विकल्पों में उपलब्ध है।
Meteor 350 Sundowner Orange क्रूजर एक्सेसरीज साथ में
स्पेशल एडिशन की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें कई क्रूजर एक्सेसरीज पहले से ही फैक्ट्री-फिटेड मिलती हैं, जिनमें टूरिंग सीट, फ्लाईस्क्रीन, पैसेंजर बैकरेस्ट और ट्रिपर नेविगेशन पॉड शामिल हैं। इसके अतिरिक्त इसमें एल्यूमिनियम ट्यूबलेस स्पोक व्हील्स, स्लिप-ऐंड-असिस्ट क्लच, एडजस्टेबल लीवर्स, LED हेडलैंप और USB Type-C फास्ट चार्जिंग पोर्ट जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।
Meteor 350 Sundowner Orange परफॉर्मेंस
वहीं परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें स्टैंडर्ड मॉडल जैसा ही 349cc सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलता है, जो 20.2 hp की पावर और 27 Nm का टॉर्क जनरेट करता है तथा 5-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। चेसिस, सस्पेंशन और ब्रेकिंग सिस्टम में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
कुल मिलाकर, Meteor 350 Sundowner Orange उन राइडर्स के लिए बेहतर विकल्प बनकर आता है जो टूरिंग-रेडी फीचर्स के साथ एक प्रीमियम और स्टाइलिश क्रूजर बाइक की तलाश में हैं।
