ऑटो न्यूज़

Renault की नई Duster की लॉन्चिंग कंफर्म, बचे हैं बस कुछ दिन, जानें फीचर्स

Renault Duster को मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों वेरियंट में पेश किया जाएगा। इसके साथ 1.0-लीटर 3 सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलेगा जो कि Kiger में पहले से मौजूद है। कंपनी से डीजल इंजन की उम्मीद तो नहीं है लेकिन हाईब्रिड की उम्मीद की जा रही है।

Image

New Renault Duster Launch

Renault ने आखिरकार नई Renault Duster की भारत में लॉन्चिंग कंफर्म कर दी है। नई Renault Duster को 26 जनवरी 2026 को भारतीय बाजार में पेश किया जाएगा। Renault Duster एक मिडसाइज एसयूवी होगी। नई Renault Duster की वापसी करीब 4 साल बाद हो रही है। नई Renault Duster को आईकॉनिक नेमप्लेट के साथ पेश किया जाएगा।

New Renault Duster की भारत में लॉन्चिंग

नई Duster को भारतीय सड़कों पर पिछले कई महीनों से देखा जा रहा है। इसकी टेस्टिंग भारतीय सड़कों पर हो रही है। कंपनी के मुताबिक नई Renault Duster कंपनी की पहली कार होगी जो कि कंपनी के इंटरनेशनल प्लान 2027 का हिस्सा होगी। Renault Duster की नई मॉडल कंपनी की प्रोडक्ट स्ट्रेटजी ‘renault, rethink’ को फॉलो करेगी।

सिर्फ पेट्रोल इंजन के साथ आएगी Renault Duster

नई डस्टर को लेकर कहा जा रहा है कि कंपनी Renault Duster को सिर्फ पेट्रोल इंजन के साथ ही पेश करेगी। रिपोर्ट के मुताबिक Renault Duster के साथ Renault’s 156hp 1.3-लीटर ‘HR13’ टर्बो पेट्रोल इंजन मिलेगा। Renault Duster को मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों वेरियंट में पेश किया जाएगा। इसके साथ 1.0-लीटर 3 सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलेगा जो कि Kiger में पहले से मौजूद है। कंपनी से डीजल इंजन की उम्मीद तो नहीं है लेकिन हाईब्रिड की उम्मीद की जा रही है।

भारत में इन गाड़ियों से होगा New Renault Duster का मुकाबला

2012 में पहली रेनॉल्ट डस्टर ने भारत में मोनोकॉक-आधारित मिडसाइज एसयूवी सेगमेंट को लोकप्रिय बनाया और बड़ी संख्या में प्रशंसक जुटाए। रेनॉल्ट ने 2022 की शुरुआत में मांग में गिरावट के कारण पुरानी डस्टर को बंद कर दिया, जो मुख्य रूप से हुंडई क्रेटा, किआ सेल्टोस, स्कोडा कुशाक, एमजी एस्टोर और वोक्सवैगन टाइगन जैसे मजबूत प्रतिद्वंद्वियों के प्रसार का परिणाम था। नए साल में नई Duster का मुकाबला Maruti Suzuki Victoris, Grand Vitara, Tata Sierra, Curvv, Honda Elevate, Toyota Hyryder जैसी गाड़ियों से होगा।

दिलचस्प बात यह है कि निसान टेरानो की तरह, जो पुरानी डस्टर का बैज-इंजीनियर्ड वर्जन थी, निसान 2026 में टेक्टन के साथ इतिहास दोहराने के लिए तैयार है। टेक्टन एक आगामी मिडसाइज एसयूवी है जिसे नई डस्टर वाले CMF-B प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है। टेक्टन का डिजाइन निसान की बड़ी एसयूवी से प्रेरित होगा और यह नई डस्टर के समान ही मैकेनिकली डिजाइन वाली होगी। इसे 2026 के मध्य में लॉन्च किया जाएगा।

Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेयauthor

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

और पढ़ें
End of Article