ऑटो न्यूज़

सबसे सस्ते Ola इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत में कटौती, अब 70,000 से भी कम शुरुआती कीमत

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Apr 16, 2024, 12:49 PM IST

Ola S1X Price Slashed: ओल इलेक्ट्रिक ने अपने सबसे सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर एस1एक्स की कीमत में 10,000 रुपये की कटौती कर दी है। इस बड़ी गिरावट के साथ ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर लाइनअप की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 70,000 रुपये से भी कम हो गई है।

Image

कंपनी 22 अप्रैल से इसकी डिलीवरी शुरू करने वाली है।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • Ola S1X की कीमत में बड़ी गिरावट
  • 10,000 रुपये तक कम किए गए दाम
  • 70,000 रुपये से कम शुरुआती कीमत

Ola S1X Price Slashed: ओला इलेक्ट्रिक ने अपने सबसे सस्ते स्कूटर एस1एक्स की कीमत में 10,000 रुपये की कटौती कर दी है। पहले ये इलेक्ट्रिक स्कूटर 79,999 रुपये में मिल रहा था जिसकी कीमत घटने के बाद 69,999 रुपये हो गई है। ये ईवी के 2 किलोवाट बैटरी पैक वाले वेरिएंट की कीमत है। इसके अलावा 3 किलोवाट और 4 किलोवाट वेरिएंट की एक्सशोरूम कीमत क्रमश: 84,999 और 99,999 रुपये रखी गई है।ओला एस1एक्स के 3 किलोवाट वेरिएंट की कीमत में 5,000 रुपये और 4 किलोवाट वेरिएंट की कीमत 10,000 रुपये घटा दी गई है। कंपनी 22 अप्रैल से इसकी डिलीवरी शुरू करने वाली है।

बेसिक फीचर्स वाला ईवी

ओला एस1एक्स लाइनअप असल में एस1 एयर का बेसिक फीचर्स वाला मॉडल है। इसके साथ कंपनी ने दूसरी डिजाइन का हेडलाइट, हैंडलबार, गोल रियर व्यू मिरर और सपाट फ्लोरबोर्ड दिए गए हैं। फीचर्स पर नजर डालें तो ओला एस1एक्स के साथ 4.3-इंच का सेगमेंटेड एलसीडी मिला है जो एस1 एयर और एस1 प्रो में मिले 7.0-इंच टीएफटी टचस्क्रीन की जगह लगाया गया है। इसके साथ असली चाबी, क्रूज कंट्रोल और ऐप कनेक्टिविटी के अलावा कुल 7 रंग विकल्प में दिए गए हैं।

सिंगल चार्ज में कितना चलेगी

ओला एस1एक्स के साथ तीन बैटरी पैक के विकल्प दिए गए हैं जिनमें से 4 किलोवाट वेरिएंट सिंगल चार्ज में 190 किमी तक चलता है। इसके अलावा 3 किलोवाट वेरिएंट 143 किमी और 2 किलोवाट वेरिएंट सिंगल चार्ज में 71 से 85 किमी तक चलाया जा सकता है। इसका 2 किलोवाट बैटरी पैक वाला वेरिएंट 4.1 सेकंड में 0-40 किमी/घंटा रफ्तार पकड़ लेता है। कुल मिलाकर अब 70,000 से भी कम कीमत पर आपको काफी अच्छी डील ओला इलेक्ट्रिक एस1एक्स के साथ दे रही है।

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article