ऑटो न्यूज़

Nissan ने वापस बुलाईं Magnite SUV, करीब 3 साल हुआ प्रभावित वाहनों का उत्पादन

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Apr 16, 2024, 10:43 PM IST

Nissan Magnite Recall: निसान इंडिया ने मैग्नाइट एसयूवी का रिकॉल जारी किया है और कंपनी सभी प्रभावित वाहन मालिकों से संपर्क कर रही है। निसान की मानें तो नवंबर 2020 से दिसंबर 2023 के बीच जितनी यूनिट का उत्पादन किया गया है, उन सभी को वापस बुलाया गया है।

Image

प्रभावित कारें सिर्फ एंट्री लेवल एक्सई और मिड स्पेक एक्सएल वेरिएंट की हैं।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • निसान मैग्नाइट का रिकॉल हुआ जारी
  • प्रभावित वाहन मालिकों से संपर्क शुरू
  • मुफ्त में होगा मरम्मत का पूरा काम

Nissan Magnite Recall: निसान इंडिया ने ग्राहकों के बीच पॉपुलर मैग्नाइट एसयूवी का स्वैच्छिक रिकॉल जारी किया है। कंपनी ने कार के अगले दरवाजों के हैंडर सेंसर्स में संभावित गड़बड़ के चलते ये रिकॉल जारी किया है। निसान इंडिया की मानें तो नवंबर 2020 से दिसंबर 2023 के बीच जितनी यूनिट का उत्पादन किया गया है, उन सभी को वापस बुलाया गया है। हालांकि प्रभावित कारें सिर्फ एंट्री लेवल एक्सई और मिड स्पेक एक्सएल वेरिएंट की हैं। निसान इसी महीने सभी प्रभावित वाहन मालिकों से संपर्क कर रही है जो लगातार जारी है।

मुफ्त में होगी मरम्मत

निसान का कहना है कि प्रभावित वाहनों को जिस तरह इस्तेमाल किया जा रहा है, ग्राहक जांच और मरम्मत होने तक उसी तरह रोजाना इसका उपयोग कर सकते हैं। इस रिकॉल का कारों के इस्तेमाल पर कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। निसान के सर्विस सेंटर पर मैग्नाइट एसयूवी का नया सेंसर मुफ्त में रेट्रोफिट किया जाएगा। कुल मिलाकर कंपनी ने असल में ये स्वैच्छिक रिकॉल जारी किया है, यानी प्रभावित वाहनों को अपना अनुकूल समय देखकर सर्विस सेंटर ले जाया जा सकता है।

कितना दमदार है इंजन

निसान इंडिया की मैग्नाइट एसयूवी ग्राहकों के बीच काफी पॉपुलर है और इसे चार वेरिएंट्स - एक्सई, एक्सएल, एक्सवी और एक्सवी प्रीमियम में लॉन्च किया गया है। भारतीय मार्केट में इस सब-फोर मीटर एसयूवी का मुकाबला सेगमेंट की मारुति सुजुकी ब्रेजा और टाटा नैक्सॉन से जारी है। बाकी दोनों ब्रांड्स ने मैग्नाइट के मुकाबले अपनी-अपनी कारों को 5 सिंगल टोन रंगों और 4 डुअल टोन रंगों में उपलब्ध कराया है। मैग्नाइट के साथ 1.0-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड और टर्बो पेट्रोल इंजन दिए गए हैं जो 5-स्पीड मैनुअल, एएमटी और सीवीटी गियरबॉक्स विकल्पों के साथ आते हैं।

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article