ऑटो न्यूज़

New Tata Sierra अगले महीने होने वाली है लॉन्चिंग, जानें 5 खास बातें

Tata Sierra India Launch: नई टाटा सिएरा सिर्फ एक SUV नहीं, बल्कि एक ‘लीगेसी रीबॉर्न’ है। पुराने डिजाइन की झलक के साथ यह मॉडर्न फीचर्स और दमदार पावरट्रेन विकल्पों से लैस होकर भारतीय सड़कों पर एक बार फिर अपनी पहचान बनाने को तैयार है।

Image

Tata Sierra/Photo-Tata

टाटा मोटर्स एक बार फिर अपनी आइकॉनिक SUV सिएरा (Tata Sierra) को नए अवतार में लेकर आ रही है। यह एसयूवी नवंबर 2025 में लॉन्च होने जा रही है। नई सिएरा आधुनिक फीचर्स, एडवांस प्लेटफॉर्म और मल्टीपल पावरट्रेन ऑप्शंस के साथ आने वाली है। आइए जानते हैं लॉन्च से पहले इससे जुड़ी 5 अहम बातें...

1. कीमत कितनी हो सकती है?

नई टाटा सिएरा की शुरुआती कीमत लगभग ₹11 लाख (एक्स-शोरूम) से शुरू होकर ₹20 लाख तक जा सकती है। इस कीमत के हिसाब से यह एसयूवी टाटा कर्व (₹9.66 लाख–₹18.85 लाख) और टाटा हैरियर (₹14 लाख–₹25.25 लाख) के बीच पोजिशन होगी।

2. कौन-कौन से इंजन ऑप्शन मिलेंगे?

सिएरा में 1.5 लीटर इंजन का तीन तरह का सेटअप मिलने की उम्मीद है। नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल, टर्बो-पेट्रोल और डीजल इंजन। टाटा ने पुष्टि की है कि सिएरा EV (इलेक्ट्रिक वर्जन) सबसे पहले लॉन्च होगी, इसके बाद इसके ICE (Internal Combustion Engine) वेरिएंट आएंगे। कंपनी के अनुसार, इसका टर्बो पेट्रोल इंजन भविष्य में हैरियर और सफारी में भी दिया जा सकता है।

3. डिजाइन में क्या बदलाव हैं?

नई सिएरा में पुराने मॉडल की झलक जरूर है जैसे कर्व्ड रियर विंडो, स्क्वायर व्हील आर्च और ऊंचा बोनट, लेकिन इसका लुक अब और मॉडर्न हो गया है। इसमें शार्प रूफलाइन, कम ओवरहैंग्स और अधिक स्लैब-साइडेड डिजाइन मिलेगा। साथ ही, इसमें 19-इंच अलॉय व्हील्स दिए जाएंगे, जबकि पुराने मॉडल में 15-इंच टायर थे।

4. केबिन और फीचर्स क्या होंगे?

सिएरा का इंटीरियर काफी प्रीमियम होगा। इसमें तीन 12.3-इंच की स्क्रीनें (डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, सेंट्रल और पैसेंजर टचस्क्रीन) दी जाएंगी। इसके अलावा इसमें डुअल-टोन डैशबोर्ड मिलेगा जो कि हैरियर EV जैसा फोर-स्पोक स्टीयरिंग व्हील (इल्यूमिनेटेड लोगो के साथ) की तरह। इसके अलावा पैनोरमिक सनरूफ, वायरलेस चार्जर, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, Harman साउंड सिस्टम और एम्बिएंट लाइटिंग मिलेगी और सुरक्षा के लिए इसमें 6 एयरबैग्स, 360° कैमरा, ESC, और लेवल-2 ADAS जैसे फीचर्स मिलेंगे।

5. किन SUVs से होगा मुकाबला?

नई सिएरा का सीधा मुकाबला हुंडई क्रेटा, किया सेल्टोस, मारुति विक्टोरिस, ग्रैंड विटारा, टोयोटा हाईराइडर, और होंडा एलीवेट से होगा। साथ ही यह स्कोडा कुशाक, वोक्सवैगन टाइगुन, MG एस्टर, और सिट्रोन एयरक्रॉस जैसी एसयूवी को भी चुनौती देगी।

Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेयauthor

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

और पढ़ें
End of Article