मई जून की भीषण गर्म से बचने के लिए अगर आप नया एसी खरीदने खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए काम की खबर है। 1 टन स्प्लिट एसी को आप इस समय बंपर डिस्काउंट के साथ खरीदकर घर ले जा सकते हैं।
ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट ग्राहकों को Volats, Daikin, Samsung, LG, Blue Star समेत कई सारे प्रीमियम ब्रैंड के 1 टन स्प्लिट एसी को अब तक की सबसे कम कीमत में खरीदने का मौका दे रहा है।
फ्लिपकार्ट स्प्लिट एसी पर फ्लैट डिस्काउंट के साथ-साथ तगड़े बैंक ऑफर्स और एक्सचेंज ऑफर भी दे रहा है। इस समय आप भारी भरकम बचत के गर्मी से बचने का जुगाड़ कर सकते हैं। आइए आपको स्प्लिट एसी पर मिलने वाले 5 धमाकेदार डिस्काउंट ऑफर के बारे में बताते हैं।
Godrej 1 Ton Split AC को फ्लिपकार्ट में 41 ,600 रुपये की कीमत में लिस्ट किया गया है। हालांकि अभी मई के महीने में आप इसे30 प्रतिशत डिस्काउंट ऑफर के साथ सिर्फ 28,990 रुपये में खरीदकर घर ले जा सकते हैं।
डैकिन के 1 Ton Split AC को फ्लिपकार्ट में 48,500 रुपये की कीमत में लिस्ट किया गया है लेकिन अभी आप इसे 34 प्रतिशत डिस्काउंट के साथ सिर्फ 31,990 रुपये में खरीद सकते हैं। बैंक और एक्सचेंज ऑफर का फायदा लेकर आप एसी को सस्ते में खरीदकर घर ले जा सकते हैं।
टीसीएल अपने यूजर्स को बजट सेगमेंट में कई सारे दमदार स्प्लिट ऑफर करता है। अब आप लो बजट में एक पावरफुल स्प्लिट एसी खरीदना चाहते हैं तो TCL का 1 Ton Split AC खरीद सकते हैं। इस स्प्लिट एसी की कीमत 48,991 रुपये है लेकिन अभी इस पर फ्लिकार्ट ग्राहकों को 43% का डिस्काउंट दे रहा है जिसके बाद आप इसे सिर्फ 27,990 रुपये में खरीदकर घर ले जा सकते हैं।
सैमसंग के एक टन स्प्लिट एसी को फ्लिपकार्ट पर 75,990 रुपये की कीमत में लिस्ट किया गया है लेकिन इस पर अभी फ्लिपकार्ट ग्राहकों को 51% की छूट दे रहा है। इस ऑफर के साथ आप इस एयर कंडीशनर को सिर्फ 37,490 रुपये में खरीद सकते हैं।
फ्लिपकार्ट ग्राहकों को स्मार्टफोन की कीमत में भी स्प्लिट एसी ऑफर कर रहा है। MarQ के 1 Ton Split AC को वेबसाइट पर 47,999 रुपये की कीमत में लिस्ट किया गया है। हालांकि फ्लिपकार्ट इसे 53% के धमाकेदार डिस्काउंट ऑफर के साथ सेल कर रहा है। आप इसे सिर्फ 22,490 रुपये की कीमत में खरीदकर घर ले जा सकते हैं।