MG Hector Blackstrom Launch: एमजी मोटर इंडिया 10 अप्रैल 2024 को नई हैक्टर ब्लैकस्ट्रॉम लॉन्च करने वाली है। ये कंपनी की तरफ से तीसरा ब्लैकस्ट्रॉम मॉडल है जिसे एमजी ग्लॉस्टर और एस्टर के बाद लॉन्च किया जाएगा। हैक्टर ब्लैकस्ट्रॉम को कई सारे कॉस्मैटिक बदलावों के साथ लॉन्च किया जाएगी, वहीं फीचर्स और इंजन स्टैंडर्ड मॉडल वाले ही होंगे। अनुमान है कि हैक्टर एसयूवी के फुली डोडेड वेरिएंट पर ब्लैकस्ट्रॉम आधारित होगा। जानकारी के लिए बता दें कि एमजी ग्लॉस्टर ब्लैकस्टॉर्म की कीमत स्टैंडर्ड मॉडल से 70,000 रुपये ज्यादा है, ऐसे में हैक्टर की कीमत भी कुछ बढ़ाई जाएगी।
स्टैंडर्ड से कितनी अलग एसयूवी
एमजी हैक्टर ब्लैकस्ट्रॉम के स्टैंडर्ड मॉडल पर क्रोम का खूब सारा काम देखने को मिलता है, वहीं टीजर इमेज में ब्लैकस्ट्रॉम के साथ पूरी तरह काला फिनिश देखने को मिला है। एसयूवी के अगले हिस्से में लगी बड़े साइज की ग्रिल और इसकी फ्रेम दोनों काली दिखी हैं जो इसे आकर्षक लुक देती हैं। हैक्टर ब्लैकस्ट्रॉम के डुअल टोन अलॉय व्हील्स भी इसी थी पर बने हैं, वहीं हेडलैंप हाउसिंग, विंग मिरर्स और ब्रेक कैलिपर्स पर लाल एक्सेंट दिया गया है। कुल मिलाकर ये एसयूवी लुक में जानदार है।
इंटीरियर भी ब्लैकस्ट्रॉम थीम वाला
एमजी हैक्टर का नया ब्लैकस्ट्रॉम वेरिएंट का इंटीरियर भी इसी थीम पर तैयार किया गया है। इसका केबिन पूरी तरह ब्लैक रखा गया है, वहीं कई जगहों पर रेड एक्सेंट भी देखने को मिला है। कंपनी ने हैक्टर ब्लैकस्ट्रॉम के साथ 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ 2.0-लीटर डीजल इंजन के विकल्प दिए हैं। अनुमान है कि कंपनी इन दोनों इंजन विकल्पों के साथ मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स देगी, हालांकि डीजल इंजन संभवतः सिर्फ मैनुअल गियरबॉक्स से लैस होगा।
