ऑटो न्यूज़

मारुति सुजुकी ने वापस बुलाईं हजारों सस्ती गाड़ियां, कहीं आपकी कार लिस्ट में तो नहीं?

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 31, 2022, 10:51 AM IST

Maruti Suzuki ने WagonR, Celerio और Ignis की 9,925 यूनिट के लिए रिकॉल जारी किया है. इन सभी प्रभावित वाहनोें की पिछली ब्रेक असेंबली पिन में संभावित खराबी के चलते कंपनी ने जांच के लिए इन्हें वापस बुलाया है.

Image

तीनों मॉडल्स की पिछली ब्रेक असेंबली पिन में संभावित खराबी को दूर करने के लिए वापस बुलाया गया है.

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • मारुति सुजुकी ने जारी किया रिकॉल
  • 9,925 सस्ती कारें वापस बुलाई गईं
  • वैगनआर, सेलेरियो और इग्निस शामिल

Maruti Suzuki Recall: भारतीय ग्राहकों की चहेती कंपनी मारुति सुजुकी की सस्ती गाड़ियां देश में खूब बिकती हैं. ये किफायती होने के साथ पूरी तरह पैसा वसूल कारें हैं. हाल में मारुति सुजुकी ने अपनी 9,925 कारों को रिकॉल किया है जिनमें वैगनआर, सेलेरियो और इग्निस शामिल हैं. इन तीनों मॉडल्स की पिछली ब्रेक असेंबली पिन में संभावित खराबी को दूर करने के लिए वापस बुलाया गया है. बता दें कि सभी प्रभावित वाहनों का उत्पादन 3 अगस्त से 1 सितंबर 2022 के बीच किया गया है.

क्या बोली मारुति सुजुकी

कंपनी ने अपने बयान में कहा, "इन कारों की पिछली ब्रेक असेंबली पिन में खराबी की संभावना है, इसकी वजह से कई बार ब्रेक मारने पर एक अजीब सी आवाज आती है. लंबी दूरी तय करते समय इस खराबी के चलते ब्रेक के प्रदर्शन पर भी असर पड़ सकता है.”

मुफ्त में होगी कार की मरम्मत

मारुति सुजुकी ने अपने बयान में आगे कहा कि, ग्राहकों की पर्याप्त सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने इन सभी प्रभावित कारों को वापस बुलाने का फैसला किया है. इन वाहनों की जांच और मरम्मत का काम मुफ्त में किया जाएगा

ग्राहकों से किया जाएगा संपर्क

मारुति सुजुकी इन कारों में खामी वाले पुर्जे को बदलने का काम अधिकृत डीलरशिप पर करने वाली है और इसके लिए सभी प्रभावित वाहनों के मालिकों से संपर्क किया जा रहा है. कार की जांच के बाद ये फैसला लिया जाएगा कि संभावित खराबी वाले पुर्जे को बदलने की जरूरत है या नहीं.

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article