ऑटो न्यूज़

Maruti Suzuki की पहली इलेक्ट्रिक कार का लॉन्च आगे बढ़ा! कई EV ला रही कंपनी

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Apr 8, 2024, 11:32 PM IST

Maruti Suzuki आगामी कुछ ही दिनों में अपनी पहली Electric SUV लॉन्च करने वाली थी, लेकिन अब जानकारी के मुताबिक कंपनी ने इसका लॉन्च कुछ महीने आगे बढ़ा दिया है। मारुति जल्द कई नए ईवी लॉन्च करने वाली है।

Image

एक बार फुल चार्ज करने पर 550 किमी तक रेंज देने वाली है।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • मारुति सुजुकी की पहली EV
  • कुछ समय टाला गया लॉन्च!
  • जल्द कई ईवी ला रही कंपनी

Maruti Suzuki First EV: मारुति सुजुकी बहुत जल्द भारत में अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करने वाली है। लेकिन ताजा मीडिया रिपोर्ट्स में सामने आया है कि इसका लॉन्च कुछ महीने आगे बढ़ गया है। मारुति सुजुकी की ये ईवी संभवतः 60 किलोवाट-आर बैटरी पैक से लैस होगी। एक बार फुल चार्ज करने पर 550 किमी तक रेंज देने वाली है। कंपनी लगातार देश में इस इलेक्ट्रिक एसयूवी की टेस्टिंग कर रही है और एक बार फिर इसे चार्जिंग स्टेशन पर स्पॉट किया गया है। ये जानकारी भी सामने आई है कि आने वाले कुछ ही महीने में कंपनी करीब 6 नए इलेक्ट्रिक वाहन लॉन्च करेगी।

शानदार एक्सटीरियर और लुक

नई मारुति सुजुकी ईवीएक्स का एक्सटीरियर बेहतरीन है, खासतौर पर इसका अगला हिस्सा। कार का चेहरा दमदार बंपर के साथ आया है और इसकी ग्रिल पर बड़े साइज का सुजुकी लोगो लगाया गया है। अगले हिस्से में एलईडी हेडलैंप्स दिए गए हैं और इन्हें जोड़ता एक स्लीक क्रोमबार भी देखने को मिला है। कई हिस्सों में बंटे एलईडी डीआरएल भी दिखने में काफी आकर्षक हैं। बता दें कि पिछली बार मारुति सुजुकी ने ऑटो एक्सपो में फ्यूचूरो कॉन्सेन्ट कार पेश की थी, हालांकि इसका कोई प्रोडक्शन मॉडल अब तक मार्केट में नहीं आया है।

साइड और रियर प्रोफाइल भी तगड़े

मारुति सुजुकी द्वारा पेश की गई ईवीएक्स इलेक्ट्रिक एसयूवी का साइड प्रोफाइल भी दिखने में तगड़ा है। यहां डायमंड कट मशीन्ड अलॉय व्हील्स दिए गए हैं जो दिखने में जोरदार हैं। कार का पिछला हिस्सा अलग ही लेवल का है और इसे भविष्य में आने वाली इलेक्ट्रिक कारों के हिसाब से तैयार किया गया है। पिछले हिस्से में एलईडी टेललैंप्स दिए गए हैं और इन्हें जोड़ता और पूरे पिछले हिस्से को घेरता एलईडी बार भी दिया गया है। बड़े साइज का सुजुकी लोगो और इसके नीचे ईवीएक्स लिखावट पिछले हिस्से को अलग पहचान दे रहे हैं।

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article