Maruti Suzuki November Offers: मारुति सुजुकी ने नवंबर में अपनी कारों पर 43,000 रुपये तक के ऑफर्स दिए हैं. फिलहाल कंपनी की कारों की भारी डिमांड मार्केट में दिख रही है और बुकिंग्स पर नजर डालें तो करीब 4 लाख ग्राहक अपनी कार का इंतजार कर रहे हैं. भारी डिमांड के बावजूद कंपनी ने अपनी नैक्सा कारों पर ये ऑफर्स उपलब्ध कराए हैं. इन कारों में इग्निस, बलेनो, सिआज और एक्सएल6 शामिल हैं और डिस्काउंट कार के वेरिएंट-मॉडल पर निर्भर करते हैं. ग्राहक इन ऑफर्स का फायदा 30 नवंबर 2022 तक उठा सकते हैं.
मारुति सुजुकी इग्निस
छोटे साइज की एसयूवी नुमा हैचबैक इग्निस पर कुल 43,000 रुपये तक ऑफर्स दिए गए हैं. कार के मैनुअल वेरिएंट पर 43,000 रुपये तक और एजीएस वेरिएंट पर 20,000 रुपये तक डिस्काउंट मिल रहा है. सग्मि एनिवर्सरी एडिशन पर 20,000 रुपये तक लाभ मिल रहा है. डेल्टा, जेटा और अल्फा मैनुअल वेरिएंट पर 24,300 रुपये तक ऑफर्स मिले हैं, वहीं एजीएस वेरिएंट्स 20,000 रुपये डिस्काउंट के साथ बेचे जा रहे हैं.
मारुति सुजुकी बलेनो
मारुति सुजुकी की सबसे पॉपुलर कारों में एक बलेनो का अपडेटेड वेरिएंट फरवरी में ही लॉन्च हुआ है और पिछले महीने इस प्रीमियम हैचबैक को सीएनजी विकल्प मिला है. कंपनी ने इन दोनों वेरिएंट्स पर कुल 10,000 रुपये तक डिस्काउंट दिया है. बता दें कि ये ऑफर्स आपको बलेनो के मैनुअल वेरिएंट पर मिलने वाले हैं, कार के एजीएस वेरिएंट पर कोई डिस्काउंट नहीं दिया है.
मारुति सुजुकी सिआज और XL6
शानदार लुक वाली सिआज पर कुल 40,000 रुपये तक ऑफर्स मिले हैं. इसके अलावा मिड साइज सेडान के एनिवर्सरी एडिशन पर 30,000 रुपये तक डिस्काउंट दिया गया है. एक्सएल6 की बात करें तो नवंबर 2022 में मारुति सुजुकी ने इस कार पर कोई डिस्काउंट नहीं दिया है.
