Maruti Suzuki Car Offers In November: मारुति सुजुकी ने त्योहारों के सीजन में दिए ऑफर्स को नवंबर में भी जारी रखा है. कंपनी ने अपनी चुनिंदा कारों पर 57,000 रुपये तक डिस्काउंट दिए हैं. इनमें ऑल्टो के10, ऑल्टो 800, सेलेरियो, एस-प्रेसो, वैगनआर, डिजायर और स्विफ्ट शामिल हैं. इसके अलावा कंपनी ने इन कारों के सीएनजी वेरिएंट्स पर भी अच्छे ऑफर्स दिए हैं. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अलग-अलग डीलरशिप और राज्यों के अलग-अलग शहरों के हिसाब से इन ऑफर्स में बदलाव हो सकते हैं.
मारुति सुजुकी ऑल्टो के10 - 57,000 रुपये तक लाभ
मारुति सुजुकी की हालिया लॉन्च ऑल्टो के10 पर 57,000 रुपये तक फायदा इस महीने ग्राहकों को मिलने वाला है. पहले से सस्ती इस कार पर कंपनी ने 35,000 रुपये की नकद छूट, 7,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट और 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस दिया है. ऑल्टो के10 के एएमटी वेरिएंट पर कुल 22,000 रुपये का लाभ मिला है जिसमें 7,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट और 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस शामिल है
मारुति सुजुकी सेलेरियो - 56,000 रुपये तक लाभ
मारुति सुजुकी ने किफायती सेलेरियो के वीएक्सआई मॉडल पर कुल 56,000 रुपये तक डिस्काउंट दिया है जिसमें 35,000 रुपये का कैश डिस्काउंट शामिल है. यहां 6,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट और 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस भी मिल रहा है. बाकी वेरिएंट्स पर कुल 41,000 रुपये तक फायदा मिलेगा जिसमें 20,000 रुपये की नकद छूट, 6,000 रुपये कॉर्पोरेट बोनस और 15,000 रुपये एक्सचेंज बोनस शामिल है. कार के एएमटी वेरिएंट पर 21,000 रुपये और सीएनजी पर कुल 25,000 रुपये तक फायदा मिलेगा.
मारुति सुजुकी वैगनआर - 41,000 रुपये तक लाभ
मारुति सुजुकी ने पॉपुलर हैचबैक वैगनआर पर कुल 41,000 रुपये तक ऑफर्स दिए हैं जो जेडएक्सआई और जेडएक्सआई प्लस मैनुअल वेरिएंट पर उपलब्ध हैं. इसमें 20,000 रुपये की नकद छूट, 6,000 रुपये कॉर्पोरेट बोनस और 15,000 रुपये एक्सचेंज बोनस शामिल है. बाकी दो मैनुअल वेरिएंट्स 31,000 रुपये डिस्काउंट के साथ आ रहे हैं, वहीं सीएनजी वेरिएंट पर 40,000 रुपये का फायदा मिला है और एएमटी वेरिएंट पर 21,000 रुपये डिस्काउंट दिया गया है.
मारुति सुजुकी स्विफ्ट - 30,000 रुपये तक लाभ
भारतीय ग्राहकों की फैमिली कार कही जाने वाली मारुति सुजुकी स्विफ्ट आज भी लोगों की पसंद बनी हुई है. स्विफ्ट के साथ 90 हॉर्सपावर जनरेट करने वाला 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 5-स्पीड मैनुअल और एएमटी गियरबॉक्स के साथ आता है. कंपनी ने इस कार के मैनुअल और एएमटी वेरिएंट्स पर 30,000 रुपये तक डिस्काउंट दिया है. स्विफ्ट सीएनजी पर 8,000 रुपये का फायदा ग्राहकों को मिल रहा है.
मारुति सुजुकी ऑल्टो 800 - 36,000 रुपये तक लाभ
मारुति सुजुकी जल्द मार्केट में नई जनरेशन ऑल्टो लॉन्च करने वाली है, इससे पहले मारुति सुजुकी मौजूदा ऑल्टो पर 36,000 रुपये तक डिस्काउंट दे रही है. ये डिस्काउंट कार के महंगे वेरिएंट्स पर मिला है, बेस वेरिएंट की बात करें तो इसपर 11,000 रुपये लाभ ग्राहकों को दिया गया है. कंपनी ने इस किफायती हैचबैक के सीएनजी वेरिएंट पर 30,000 रुपये तक लाभ दिया है.
मारुति सुजुकी डिजायर - 32,000 रुपये तक लाभ
मारुति सुजुकी डिजायर भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली कॉम्पैक्ट सेडान है. ये कार भारतीय परिवारों में जितनी पॉपुलर है, टैक्सी सेगमेंट में ये उससे भी ज्यादा पसंद की जाती है. कंपनी ने इस कार के मैनुअल वेरिएंट्स पर कुल 17,000 रुपये तक लाभ दिए हैं. एएमटी वेरिएंट पर कुल 32,000 रुपये का लाभ मिला है जिसमें 15,000 रुपये कैश डिस्काउंट, 7,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट और 10,000 रुपये एक्सचेंज बोनस के दिए गए हैं.
मारुति सुजुकी एस-प्रेसो - 56,000 रुपये तक लाभ
मारुति की ये नई कार अपने बेहतरीन लुक और जोरदार केबिन के चलते किफायती कार पसंद करने वालों की नजरों में चढ़ी हुई है. कंपनी ने इस कार के मैनुअल वेरिएंट्स पर 56,000 रुपये तक ऑफर्स दिए हैं जिसमें 35,000 रुपये कैश डिस्काउंट, 6,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट और 15,000 रुपये एक्सचेंज बोनस के दिए गए हैं. एएमटी वेरिएंट्स पर 46,000 रुपये तक ऑफर्स मिले हैं, इसके अलावा सीएनजी वेरिएंट पर कुल 35,000 रुपये तक फायदा मिल रहा है.
