पहले भी लॉन्च हो चुकी एस-प्रेसो CNG
ये पहली बार नहीं है जब मारुति सुजुकी ने एस-प्रेसो का CNG वेरिएंट लॉन्च किया है. इससे पहले 2020 में भी कंपनी ने एस-प्रेसो CNG लॉन्च की थी जिसकी एक्सशोरूम कीमत 4.84 लाख और 5.14 लाख रुपये के बीच थी. उस समय कार का माइलेज 31.2 किमी/किग्रा था, हालांकि कंपनी ने खामोशी से इसे पिछले साल नहीं मार्केट से हटा लिया था. अब मारुति सुजुकी दोबारा ये कार लेकर आई है जहां बेहतर फ्यूल एफिशिएंसी के साथ परफॉर्मेंस मिल रही है.
इंजन और फीचर्स भी जोरदार
2022 मॉडल एस-प्रेसो की तर्ज पर CNG वेरिएंट के साथ भी नया 1.0-लीटर के-सीरीज डुअल जेट, डुअल वीवीटी तीन सिलेंडर इंजन दिया गया है. ये इंजन CNG मोड में 56 बीएचपी ताकत आौर 82.1 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है. कंपनी ने इस इंजन को 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से लैस किया है. कार के साथ डुअल इंटरडिपेंडेंट ईसीयू, इंटेलिजेंट फ्यूल इंजेक्शन सिस्टम, स्टेनलेस स्टील के पाइप्स और जॉइंट्स के अलावा CNG सिस्टम के लिए जुड़े हुए वायरिंग हार्नेस दिए गए हैं. CNG भरवाते समय इंजन बंद है और चालू भी ना हो सके, ये सुनिश्चित करना एक माइक्रो स्विच का काम है जो कार में लगा है.
