ऑटो न्यूज़

जबरदस्त माइलेज वाली Maruti Suzuki Brezza CNG लॉन्च को तैयार! लीक हुई जानकारी

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 26, 2022, 02:00 PM IST

मारुति सुजुकी जल्द भारत में ब्रेजा कॉम्पैक्ट SUV का सीएनजी वेरिएंट लॉन्च कर सकती है. इसके लीक हुए एक दस्तावेज में जानकारी सामने आई है कि सभी वेरिएंट्स को सीएनजी मिलेगा जिसमें ऑटोमैटिक गियरबॉक्स भी शामिल है.

Image

मारुति सुजुकी ब्रेजा के ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन में भी सीएनजी ऑप्शन दे सकती है.

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • मारुति सुजुकी ब्रेजा सीएनजी लॉन्च को तैयार
  • लीक हुए डॉक्युमेंट में सामने आई ये जानकारी
  • ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन में भी मिलेगा सीएनजी

Maruti Suzuki Brezza CNG: भारत में फिलहाल सबसे ज्यादा सीएनजी कारें बेचने वाली कंपनी मारुति सुजुकी है जिसके लाइनअप में सबसे ज्यादा सीएनजी कारें शामिल हैं. अब कंपनी बहुत जल्द मार्केट में अपनी सबसे पॉपुलर ब्रेजा SUV का सीएनजी मॉडल पेश करने वाली है. हाल में लीक हुए एक दस्तावेज में सामने आया है कि ब्रेजा सीएनजी को सभी वेरिएंट्स में लाया जाएगा, इसका मतलब एलएक्सआई, वीएक्सआई, जैडएक्सआई और जैडएक्सआई प्लस वेरिएंट्स जल्द सीएनजी विकल्प में भी उपलब्ध होंगे. इसके अलावा मारुति सुजुकी ब्रेजा के ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन में भी सीएनजी ऑप्शन दे सकती है.

सीएनजी वाली पहली कॉम्पैक्ट SUV

ब्रेजा एलएक्सआई सीएनजी को छोड़कर बाकी सभी वेरिएंट ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ उपलब्ध होंगे. बता दें कि ये पहली बार होगा जब ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ सीएनजी विकल्प ग्राहकों को मिलेगा, इसके अलावा ब्रेजा पहली कॉम्पैक्ट SUV बनेगी जो सीएनजी में लॉन्च की जाएगी. मौजूदा ब्रेजा के साथ 1.5-लीटर चार-सिलेंडर इंजन दिया गया है जो 102 एचपी और 137 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है. यहां स्मार्ट हाइब्रिड सिस्टम भी मिला है. कंपनी ने इस SUV को 5-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से लैस किया है.

एक किग्रा सीएनजी में चलेगी 20 किमी!

सीएनजी इंजन के साथ ब्रेजा की ताकत 86 एचपी और 121 एनएम पीक टॉर्क होने का अनुमान है. इसके माइलेज की कोई आधिकारिक पुष्टि अब तक नहीं हुई है, लेकिन इसके 19.8 किमी/किग्रा से लेकर 20.15 किमी/किग्रा होने का अनुमान लगाया गया है. मौजूदा ब्रेजा की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 7.99 लाख रुपये है जो टॉप मॉडल के लिए 13.96 लाख रुपये तक जाती है. सीएनजी वेरिएंट की कीमत पेट्रोल के मुकाबले के ज्यादा होने वाली है. हालिया लॉन्च एस-प्रेसो सीएनजी को मिलाकर फिलहाल कंपनी देश में 10 सीएनजी कारें बेच रही है.

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article