Harrier.EV से दो-दो हाथ करने कल आ रही है Mahindra XEV 9S, जानें सारे फीचर्स

Mahindra XEV 9S भारत के प्रीमियम इलेक्ट्रिक SUV सेगमेंट में उतरेगी और इसका मुकाबला Tata Harrier.ev, BYD Atto 3 (अपडेटेड), Hyundai Creta EV (अपकमिंग) और MG ZS EV फेसलिफ्ट से होगा।

भारत की इलेक्ट्रिक SUV मार्केट में कल एक बड़ा अपडेट होने वाला है। महिंद्रा अपनी ऑल-इलेक्ट्रिक SUV XEV 9S को 27 नवंबर 2025 को लॉन्च करने जा रही है। लॉन्च से पहले कंपनी कई टीजर जारी कर चुकी है, जिनमें इसके डिजाइन, इंटीरियर और फीचर्स की झलक दिखाई गई है। लॉन्च के बाद यह SUV सीधे Tata Harrier.ev जैसी मजबूत इलेक्ट्रिक कारों को चुनौती देगी।

डिजाइन और फीचर्स की झलक टीजर्स में

महिंद्रा XEV 9S के टीजर दिखाते हैं कि यह SUV एक फ्यूचरिस्टिक लुक के साथ आएगी। इसमें सीधी LED लाइटिंग, नया ग्रिल डिजाइन और बोल्ड SUV स्टांस दिखाई देता है। यह महिंद्रा की XUV.e और BE सीरीज की स्टाइलिंग से प्रेरित लगती है।

End of Feed