ऑटो न्यूज़

Mahindra XUV700 की वेटिंग में आई भारी कमी, 2 महीना भी नहीं करना होगा इंतजार

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Apr 20, 2024, 05:18 PM IST

Mahindra XUV700 Waiting Reduced: महिंद्रा ने लंबे समय से डिमांड और सप्लाई में चल रहे बड़े फासले को कम कर दिया है। लंबी वेटिंग पर बेची जा रही एक्सयूवी700 अब ग्राहकों को बुकिंग करने से 2 म हीने के भीतर ही डिलीवर कर दी जाएगी। एक समय इस एसयूवी पर 1 साल की वेटिंग मिल रही थी।

Image

एएक्स7 और एएक्स7एल पर एक से डेढ़ महीना वेटिंग अप्रैल 2024 में मिल रही है।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • बहुत कम हुई एक्सयूवी700 की वेटिंग
  • 2 महीने के भीतर मिल जाएगी एसयूवी
  • पहले मिलती थी एक साल तक वेटिंग

Mahindra XUV700 Waiting Reduced: महिंद्रा ने लंबे समय से प्रोडक्शन और सप्लाई के बीच जारी लंबे फायसे को बहुत हद तक कम कर दिया है। इसके परिणामस्वरूप कारों की वेटिंग में बड़ी कमी आई है। जहां महिंद्रा एसयूवी पर साल भर तक वेटिंग दी जा रही थी, वो अब 2 महीने से भी कम रह गई है। यहां हम आपको एक्सयूवी700 की वेटिंग के बारे में बता रहे हैं काफी कम हुआ है। एसयूवी के एमएक्स वेरिएंट का सिर्फ 1 महीना इंतजार ग्राहकों को करना होगा, वहीं एएक्स3 और एएक्स5 वेरिएंट के लिए आपको क्रमश: 1 और 1.5 महीना वेटिंग मिलेगी। सबसे ज्यादा डिमांड वाले एएक्स7 और एएक्स7एल पर एक से डेढ़ महीना वेटिंग अप्रैल 2024 में मिल रही है।

5, 6 और 7-सीटर लेआउट

महिंद्रा ऑटोमोटिव ने जब से एक्सयूवी700 मार्केट में लॉन्च की है, तब से ग्राहकों के बीच इसे खरीदने की होड़ लगी हुई है। कंपनी ने कुछ समय पहले ही एक्सयूवी 700 का अपडेटेड वर्जन लॉन्च हुआ है, इसके टॉप वेरिएंट में वेंटिलेटेड और कैप्टन सीट्स दी गई हैं। यानी कंपनी अब इस एसयूवी को 5, 6 और 7—सीटर लेआउट में बेच रही है। इसके अलावा नई महिंद्रा एक्सयूवी700 के साथ कई नए फीचर्स भी मिले हैं जिनमें ऑटो डिमिंग आईआरवीएम शामिल है। ये एसयूवी शानदार फीचर्स से लोडेड है और सेफ्टी के मामले में भी बहुत जोरदार है।

कितनी दमदार है एक्सयूवी700

महिंद्रा एक्सयूवी700 भारी डिमांड में चल रही है और लंबे वेटिंग लिस्ट ग्राहकों को दी जा रही है। शानदार फीचर्स से लैस और दिखने में तगड़ी महिंद्रा एक्सयूवी700 का उत्पादन पुणे के नजदीक चाकन प्लांट में किया जा रहा है। भारत में इसका मुकाबला टाटा सफारी जैसी सेगमेंट की बाकी गाड़ियों से हो रहा है। कंपनी नए वेरिएंट के साथ 2.0-लीटर 4 सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन देने वाली है जो 200 बीएचपी ताकत और 380 एनएम पीक टॉर्क बनाता है। वेटिंग पीरियड में आई कमी से ग्राहकों को अब लंबा इंतजार नहीं करना होगा जो कंपनी के लिए बिक्री में और भी ज्यादा इजाफा करेगा।

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article