ऑटो न्यूज़

ओ भाईसाब... 2.5 लाख तक बचत! महिंद्रा ने लोगों की फेवरेट SUVs पर दिए बंपर डिस्काउंट

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 17, 2022, 01:05 PM IST

Mahindra & Mahindra ने त्योहारों के सीजन में अपनी चुनिंदा SUVs पर जोरदार डिस्काउंट दिए हैं. कंपनी ने नई नवेली 2022 Scorpio Classicc, XUV300, Bolero, Alturas G4 और Marazzo पर 2.5 लाख रुपये तक ऑफर्स दिए हैं.

Image

कंपनी ने ग्राहकों की चहेती SUVs पर बंपर डिस्काउंट दिए हैं जो 2.5 लाख रुपये तक जाते हैं.

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • महिंद्रा ने दिए बंपर दिवाली ऑफर्स
  • 2.5 लाख रुपये तक मिला डिस्काउंट
  • 31 अक्टूबर तक मिलेंगे सभी ऑफर्स

Bumper Festive Offers In Mahindra SUVs: त्योहारों के सीजन में ज्यादा से ज्यादा वाहन निर्माता अपनी कारों की बंपर बिक्री करना चाहते हैं और यही समय है जब सबसे ज्यादा ग्राहक अपनी नई गाड़ी खरीदते हैं. इस सीजन में ऑफर्स भी जोरदार मिलते हैं और यही काम महिंद्रा ने भी किया है. कंपनी ने ग्राहकों की चहेती SUVs पर बंपर डिस्काउंट दिए हैं जो 2.5 लाख रुपये तक जाते हैं. महिंद्रा ने नई नवेली 2022 स्कॉर्पियो क्लासिक, XUV300, बोलेरो, अल्तुरस जी4 और मराजो पर ये ऑफर्स दिए हैं. ग्राहक कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट या डीलरशिप के माध्यम से 31 अक्टूबर तक इन ऑफर्स का फायदा उठा सकते हैं.

महिंद्रा स्कार्पियो क्लासिक

कुछ समय पहले ही महिंद्रा ने नए अंदाज में स्कॉर्पियो क्लासिक मार्केट में उतारी है और इसकी जोरदार डिमांड भी देखने को मिल रही है. कंपनी ने इस एसयूवी पर 1 लाख 75 हजार रुपये तक का नकद डिस्काउंट दिया है, इसके अलावा 10,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस, 10,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट और 20,000 रुपये कीमत की मुफ्त एक्सेसरीज भी स्कॉर्पियो क्लासिक पर मिल रही है.

Mahindra XUV300

Mahindra XUV300

महिंद्रा XUV300

महिंद्रा ने अपनी सस्ती XUV300 के पेट्रोल मॉडल पर कुल 68,000 रुपये तक डिस्काउंट दिए हैं. कार के W8 ऑप्शनल वेरिएंट पर 22,500 रुपये का फायदा ग्राहकों को मिलेगा, वहीं इसके W8 वेरिएंट पर 29,000 रुपये की छूट दी जा रही है. W6 एएमटी एसआर वेरिएंट पर 5,000 रुपये ऑफर किए गए हैं. कार पर 25,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस, 4,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट और 10,000 रुपये की एक्सेसरीज भी मिल रही है.

महिंद्रा XUV300 डीजल

महिंद्रा XUV300 के डीजल वेरिएंट की बात करें तो यहां कुल 62,000 रुपये तक फायदा आपको मिल रहा है. जहां W8 ऑप्शनल वेरिएंट पर 23,000 रुपये तक छूट मिल रही है, वहीं W8 पर 10,000 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है. W6 एएमटी एसआर वेरिएंट पर 3,100 रुपये डिस्काउंट मिला है. इसके अलावा XUV300 डीजल पर भी अलग से 25,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस, 4,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट और 10,000 रुपये की एक्सेसरीज भी मिल रही है.

Mahindra Bolero SUV

Mahindra Bolero SUV

महिंद्रा बोलेरो

महिंद्रा एंड महिंद्रा इस त्योहारों के सीजन में ग्राहकों की चहेती बोलेरो एसयूवी पर भी अच्छा डिस्काउंट दे रही है. इनमें सभी वेरिएंट्स पर 6,500 रुपये तक की नकद छूट, 4,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट और 8,500 रुपये की मुफ्त एक्सेसरीज मिल रही है. इसके अलावा महिंद्रा ने बोलेरो पर 10,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस भी दिया है.

महिंद्रा अल्तुरस जी4 और मराजो

महिंद्रा ने अपनी सबसे महंगी एसयूवी अल्तुरस जी4 पर भी बंपर डिस्काउंट दिया है जो 2.56 लाख रुपये तक है. यहां ग्राहकों को 2.20 लाख रुपये का कैश डिस्काउंट मिला है, इसके अलावा 20,000 रुपये की एक्सेसरीज, 11,500 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट और 5,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस दिया गया है. महिंद्रा मराजो की बात करें तो इसपर 20,000 रुपये का कैश डिस्काउंट, 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 5,200 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट मिल रहा है.

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्ले author

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडी... और देखें

End of Article