ऑटो न्यूज़

इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर की नई रेंज लेकर आई लोहिया, इस सेगमेंट में जोरदार है मुकाबला

Lohia Electric Three Wheelers: देश में पहले से जोरदार मुकाबले वाला इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर सेगमेंट अब और भी गर्माने वाला है। इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता लोहिया ने अपने नए इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर (ई3डब्ल्यू) लॉन्च करने की घोषणा की है। कंपनी ने कहा है कि इस रणनीतिक कदम का उद्देश्य नए और स्थिर समाधान से ईवी के बाजार में क्रांति लाना है।

Image

यह मॉडल नए ग्राफिक्स के साथ देखने में काफी आकर्षक है और किफायती दाम पर मिल रहे हैं।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • लोहिया के नए इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर
  • इस सेगमेंट में जारी तगड़ा मुकाबला
  • बैटरी से चलने वाले हैं ऑटो रिक्शा

Lohia Electric Three Wheelers: इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता लोहिया ने अपने नए इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर (ई3डब्ल्यू) लॉन्च करने की घोषणा की है। कंपनी ने कहा है कि इस रणनीतिक कदम का उद्देश्य नए और स्थिर समाधान से ईवी के बाजार में क्रांति लाना है। ग्राहकों के अलग-अलग वर्गों की जरूरतों को पूरा करने के लिए विस्तृत रेंज के ई-रिक्शा और थ्री व्हीलर डिजाइन किए हैं। इन नए मॉडलों को लॉन्च करने के पीछे कंपनी का उद्देश्य बेहद प्रतिस्पर्धी ई3डब्ल्यू के मार्केट में अपना पैर जमाना है। अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी के नवीनतम ग्लोबल ईवी आउटलुक के अनुसार दुनिया भर में 2023 में बेचे गए पांच थ्री व्हीलर में एक ईवी था।

2023 में 5 लाख 80 हजार ईवी

सरकार के समर्थन तथा सरकारी नीतियों ने भारत को इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर्स के मार्केट में चीन से आगे निकलने में मदद की है। आईईए के अनुसार 2023 में 5 लाख 80 हजार से ज्यादा इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर्स की बिक्री की गई। लोहिया इस महीने के अंत तक एल3 और एल5 दोनों श्रेणियों में बैटरी से चलने वाले ऑटो रिक्शा लॉन्च करेगा। यह मॉडल नए ग्राफिक्स के साथ देखने में काफी आकर्षक है और किफायती दाम पर मिल रहे हैं। इससे उपभोक्ताओं का बड़ा वर्ग इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने में ज्यादा समर्थ हो गया है।

17 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज

भारत में इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर का मार्केट काफी तेजी से बढ़ रहा है। यह उपभोक्ताओं की ओर से स्थिर परिवहन के समाधान की बढ़ती मांग से प्रेरित है। जून 2024 में रिटेल क्षेत्र में 79,000 से ज्यादा इलेक्ट्रिक थ्री वीलर की बिक्री हुई है। इससे इलेक्ट्रिक थ्री वीलर्स ने महीने दर महीने 27 फीसदी और साल दर साल 17 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की है। इसके अलावा आईसीआरए की रिपोर्ट के अनुसार 2025 तक बाजार में इलेक्ट्रिक थ्री वीलर्स 14 से 16 फीसदी की दर से बढ़ने की उम्मीद है। इन नए मॉडलों की रणनीतिक लॉन्चिंगसे लोहिया इस ट्रेंड का भरपूर लाभ लेने की स्थिति में है।

हमारे सफर में काफी महत्वपूर्ण क्षण

लोहिया के सीईओ आयुष लोहिया ने कहा, “हमारी ओर से लॉन्च किए गए इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर के नए मॉडल हमारे सफर में काफी महत्वपूर्ण क्षण है। हम स्थायी परिवहन के प्रति प्रतिबद्धता की पुष्टि कर रहे हैं और ई3डब्ल्यू की क्रांति का नेतृत्व कर रहे हैं। इलेक्ट्रिक थ्री वीलर की श्रेणी भारत में शहरी परिवहन का भविष्य है, जिससे पर्यावरण को स्वच्छ रखने के साथ उपभोक्ताओं को होने वाला आर्थिक लाभ भी शामिल है। हम भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों को सभी की पहुंच में लाने और देश के पर्यावरण को स्वच्छ बनाने के लिए योगदान देने के प्रति समर्पित हैं।

Anshuman. Sakalley
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article