ऑटो न्यूज़

79,000 रुपये में घर लाएं शानदार लुक वाला ये स्कूटर, बूंद भर पेट्रोल नहीं पीता वेनिस ईको

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 3, 2022, 10:43 PM IST

इलेक्ट्रिक वाहन स्टार्टअप कोमाकी ने भारत में नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च किया है जिसकी एक्सशोरूम कीमत 79,000 रुपये है. दिखने में Komaki Venice Eco काफी खूबरयूरत है और ये आपके पेट्रोल का टेंशन खत्म कर देती है.

Image

वेनिस मार्केट में पहले से बिक रही है और अब वेनिस ईको बड़े बदलावों के साथ भारत में लॉन्च की गई है

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • Komaki ने भारत में लॉन्च किया वेनिस ईको
  • 79,000 रुपये है EV की एक्सशोरूम कीमत
  • महंगे पेट्रोल से निजात दिलाएगा ई-स्कूटर

Komaki Venice Eco Electric Scooter Launched: ईवी स्टार्टअप कोमाकी ने भारतीय मार्केट में नया वेनिस ईको इलेक्ट्रि्रक स्कूटर लॉन्च किया है जिसकी एक्सशोरूम कीमत 79,000 रुपये है. देश में कोमाकी द्वारा लॉन्च किया गया ये चौथ इलेक्ट्रिक वाहन है जो दिखने में काफी अच्छा है और पेट्रोल बूंद भर नहीं पीता. वेनिस मार्केट में पहले से बिक रही है और अब वेनिस ईको बड़े बदलावों के साथ भारत में लॉन्च की गई है. यहां ग्राहकों को मेटल फ्रेम नहीं मिलेगी, इसके अलावा पिछली सवारी के पीछे लगे स्टोरेज बॉक्स को भी हटा लिया गया है. अब वहां पिछले यात्री की सहूलियत के लिए बेक रेस्ट दिया गया है.

स्टाइल और डिजाइन में धाकड़

कोमाकी वेनिस ईको इलेक्ट्रिक स्कूटर का स्टाइल और डिजाइन काफी अच्छा है जो स्टैंडर्ड वेनिस से प्रेरित नजर आता है. कंपनी ने नए ई-स्कूटर को 7 रंगों में पेश किया है. कोमाकी इलेक्ट्रिक डिविजन के डायरेक्टर गुंजन मल्होत्रा ने कहा, “इस लॉन्च से EV सेक्टर में कंपनी की मौजूदगी मजबूत होगी. मेरे नजरिये से वेनिस ईको बहुत जल्द इलेक्ट्रिक वाहनों का पर्याय बनने वाला है.”

कैसे हैं इलेक्ट्रिक स्कूटर के फीचर्स

फीचर्स पर नजर डालें तो यहां ग्राहकों को इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर में तीसरी जनरेशन का टीएफटी स्क्रीन मिलेगा जो रियल टाइम नेविगेशन दिखाता और ऐप बेस्ड कनेक्टिविटी फीचर्स का हिस्सा है. कोमाकी ने अभी इस ईवी की तकनीकी जानकारी नहीं दी है, लेकिन ने इसके साथ लिथियम फेरो फॉस्फेट बैटरी मिलने की पुष्टि की है. कंपनी का दावा है कि इसकी बैटरी के आग पकड़ने की संभावना बहुत कम है, क्योंकि लिथियम-आयन बैटरी की तुलना में सेल्स कम हैं जो गर्मी ज्यादा नहीं बढ़ाते.

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article