ऑटो न्यूज़

125 सीसी सेगमेंट में हुई शानदार लुक वाली नई बाइक की एंट्री, सिर्फ 1,000 रुपये में करें बुक

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 14, 2022, 03:30 PM IST

Keeway ने देश के मार्केट में अपना सातवां प्रोडक्ट लॉन्च कर दिया है जिसका नाम SR125 है. इस रेट्रो स्टाइल की मोटरसाइकिल को 1.19 लाख रुपये में खरीदा जा सकता है और कंपनी ने इसका बुकिंग अमाउंट सिर्फ 1 हजार रुपये रखा है.

Image

इस मोटरसाइकिल का नाम Keeway SR125 है और ये रोजाना इस्तेमाल करने के हिसाब से बनाई गई है.

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • कीवे SR125 रेट्रो मोटरसाइकिल लॉन्च
  • दिखने में बहुत खूबसूरत हैनई बाइक
  • सिर्फ 1,000 रुपये में करा सकते हैं बुक

Keeway SR125 Motorcycle Launched: कीवे ने भारतीय मार्केट में महंगे टू-व्हीलर्स लॉन्च करने के बाद अब 125 सीसी सेगमेंट में नई महंगी मोटरसाइकिल लॉन्च की है जिसकी एक्सशोरूम कीमत 1.19 लाख रुपये है. इस मोटरसाइकिल का नाम कीवे SR125 है और ये रोजाना इस्तेमाल करने के हिसाब से बनाई गई है. दिखने में ये काफी खूबसूरत है और इसकी कीमत बढ़िया रेट्र्रो स्टाइल से ही जस्टिफाय होती है. ये भारत में ब्रांड का सातवां लॉन्च है और अब ये ब्रांड का एंट्री लेवल प्रोडक्ट भी बन गया है. हालांकि 125 सीसी रेंस में देश में ज्यादातर नागरिक किफायती मोटरसाइकिल ढूंढ रहे होते हैं, लेकिन अब ये भी ठीक विकल्प है.

स्टाइल और डिजाइन में उम्दा

कीवे ने SR125 को रेट्रो से प्रेरित वायर्ड स्पोक व्हील्स दिए हैं जो डुअल पर्पज टायर्स के साथ आए हैं. यहां सिंगल पॉड इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और साधारण दिखने वाला गोल लाइट, सिंगल पीस सीट, अगले सस्पेंशन पर गेटर्स मिले हैं, वहीं पिछले हिस्से में लगे ट्विन शॉक सस्पेंशन इसके रेट्रो लुक को और खूबसूरत बनाते हैं. ये बाइक तीन रंगों - ग्लॉसी रेड, ग्लॉसी व्हाइट और ग्लॉसी ब्लैक में पेश की गई है.

कितने में हो रही है बुकिंग?

कीवे SR125 के साथ 125 सीसी का फोर-स्ट्रोक, सिंगल-सिलेंडर, फ्यूल इंजेक्टेड इंजन दिया गया है जो 9.5 बीएचपी ताकत और 8.2 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है. कंपनी ने इस इंजन को 5-स्पीड गियरबॉक्स से लैस किया है. सिर्फ 120 किग्रा भारी इस मोटरसाइकिल के दोनों पहियों में डिस्क ब्रेक्स दिए गए हैं, वहीं ये 14.5 लीटर फ्यूल टैंक के साथ आई है. 1,000 रुपये के साथ कीवे SR125 की बुकिंग जारी है और कंपनी इसी महीने के अंत से इसकी डिलीवरी भी शुरू करने वाली है.

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article