ऑटो न्यूज़

Fifa World Cup 2022 देखने Mahindra Thar लेकर अकेली कतर के लिए निकल पड़ी ये महिला

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 25, 2022, 07:01 PM IST

सोलो ट्रिप्स के बारे में तो आपने बहुत सुना होगा, और फीफा को लेकर लोगों की दीवानगी के क्या ही कहने. लेकिन इन दोनों का मिक्सचर केरल की एक महिला है जो कतर के लिए अकेली महिंद्रा थार से फीफा वर्ल्ड कप देखने निकल पड़ी है.

Image

किसी जहाज या प्लेन से नहीं, बल्कि सड़क के रास्ते अपनी महिंद्रा थार लेकर

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • कतर के लिए अकेली निकली नाजी नोशी
  • महिंद्रा थार से सड़क के रास्ते होगी जर्नी
  • ट्रैवलर और व्लॉगर हैं 5 बच्चों की मां नोशी

Qatar Via Road With Mahindra Thar: फीफा वर्ल्ड कप देखने का लोगों में अलग ही क्रेज होता है, इसी तरह कुछ लोगों को सोलो ट्रिप बहुत पसंद आती है और वो देश के दूर-दराज इलाकों तक अकेले ही पहुंच जाते हैं. लेकिन इन दोनों बातों का जुनून एक भारतीय महिला में देखने को मिला है जो फीफा वर्ल्ड कप 2022 देखने कतर के लिए निकल चुकी है. किसी जहाज या प्लेन से नहीं, बल्कि सड़क के रास्ते अपनी महिंद्रा थार लेकर. केरल की इस महिला का नाम नाजी नोशी है जो 5 बच्चों की मां हैं और अकेले कतर के लिए निकल चुकी हैं.

घुमक्कड़ भी हैं और व्लॉगर भी

नोशी को घूमना बहुत पसंद है और इसी को लेकर वो व्लॉगिंग भी करती हैं. लेकिन इस बार वो बड़ा कारनामा करने निकल चुकी हैं और यही वजह रही कि उनकी इस यात्रा को हरी झंडी केरल के ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर एंटनी राजू ने दिखाई है. मुंबई पहुंचने के बाद नोशी अपनी महिंद्रा थार के साथ पानी के जहाज से ओमान पहुंचेंगी. इसके बाद सड़क के रास्ते यूएई, बहरीन, कुवैत और साउदी अरब होते हुए वो कतर पहुंचेंगी. नोशी ने बताया कि वो 10 दिसंबर तक कतर पहुंचने का प्लान लेकर चल रही हैं ताकि अपने पसंदीदा खिलाड़ी लिओनल मेसी को फाइनल जीतता हुआ देख सकें.

कतर के झंडे से रंगी थार

नोशी ने कुछ समय पहले ही अपने लिए महिंद्रा थार खरीदी है और काले रंग की इस एसयूवी को कतर के झंडे का रंग दिया गया है. इसके अलावा उन कंपनियों के स्टिकर्स भी थार पर चिपकाए गए हैं जिन्होंने नोशी की इस यात्रा को स्पॉन्सर करने में मदद की है. नोशी ने बताया कि उनके पास ओमान में गाड़ी चलाने का लाइसेंस पहले से है जो अब एक अंतर्राष्ट्रीय ड्राइविंग में बदल चुका है. उनका कहना है कि इस इनोवेटिव ट्रिप के जरिए कतर पहुंचने वाले लोगों में इंडिया मेड वाहन के साथ पहुंचना चाहती हूं.

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article