ऑटो न्यूज़

बिना आवाज किए दुश्मन तक पहुंचेंगे जवान, सेना के बेड़े में शामिल होंगे इलेक्ट्रिक वाहन

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 13, 2022, 02:20 PM IST

Indian Army जल्द अपने बेड़े में कई तरह के Electric Vehicles शामिल करने वाली है जिसके लिए चार्जिंग व्यवस्था को भी जल्द पुख्ता कर लिया जाएगा. सेना के एक अधिकारी की मानें तो इस रोडमैप के लिए लंबी प्लानिंग की गई है.

Image

इंडियन आर्मी ने अपने बेड़े में इलेक्ट्रिक वाहन शामिल करने का फैसला किया है

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • इंडियन आर्मी चलाएगी इलेक्ट्रिक वाहन
  • कारें, बसें और बाइक्स होंगी इलेक्ट्रिक
  • रोडमैप पर आर्मी ने की लंबी प्लानिंग

Indian Army Electric Vehicles: इंडियन आर्मी अब सरकार के प्रदूषण कम करने की पहल में नए रास्ते से भागीदार बनने वाली है. बुधवार को सेना के एक अधिकारी ने बताया कि इंडियन आर्मी ने अपने बेड़े में इलेक्ट्रिक वाहन शामिल करने का फैसला किया है. सेना की प्लानिंग के हिसाब से करीब 25 फीसदी हल्के वाहन, 38 प्रतिशत बसें और 48 फीसदी मोटरसाइकिल को इलेक्ट्रिक वाहन से बदला जाएगा जो कई पड़ावों में होगा.

रोडमैप पर काफी विचार किया गया

अफसर की मानें तो इंडियन आर्मी के जवान सुदूर इलाकों और वहां तक आने-जाने की गंभीरता को देखते हुए इसपर काफी विचार किया गया है. इसके बाद ही इलेक्ट्रिक वाहनों को सेना में शामिल करने का रोडमैप तैयार किया गया है. इस इलेक्ट्रिक ईकोसिस्टम को बेहतर तरीके से चलाए रखने के लिए चार्जिंग व्यवस्था बहुत महत्वपूर्ण है, ऐसे में चार्जिंग पॉइंट्स जल्द ही इलेक्ट्रिक वाहनों को सर्विस देने लगेंगे. इंडियन आर्मी के इस कदम से प्रदूर्षण फैलाने वाले तेल की निर्भरता भी कम हो जाएगी.

धूप से चलने वाले चार्जिंग स्टेशन लगेंगे

सेना इन चार्जिंग स्टेशन को सोलर पैनल से चलने वाला बनाएगी और ये काम की कई पड़ावों में किया जाने वाला है. जानकारी के मुताबिक 60 बसों और 24 फास्ट चार्जर्स के लिए सेना ने एक टेंडर भी जारी किया है जिन्हें जल्द ही बेड़े में शामिल किया जाएगा. इंडियन आर्मी ने अप्रैल में भी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के सामने उपलब्ध इलेक्ट्रिक वाहनों का डेमोन्स्ट्रेशन किया था. इसमें टाटा मोटर्स, पर्फेक्ट मेटल इंडस्ट्रीज और रिवोल्ट मोटर्स ने इलेक्ट्रिक वाहन और इनकी तकनीक पर जानकारी दी थी.

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article