Japan Mobility Show 2025 इस समय पूरे जोश में चल रहा है, जहां दुनिया के बड़े ऑटो निर्माताओं ने मोबिलिटी के भविष्य की झलक पेश की है। इसी क्रम में Honda ने भी अपना नया Outlier Concept पेश किया है, जो भविष्य की इलेक्ट्रिक मोबिलिटी की दिशा में कंपनी की अगली बड़ी छलांग मानी जा रही है। Honda Super-One Prototype और 0 Alpha Concept के साथ पेश किया गया यह मॉडल किसी साइंस-फिक्शन फिल्म से निकलता हुआ प्रतीत होता है।
EV Outlier Concept: इलेक्ट्रिक मोबिलिटी की नई दिशा
Honda Outlier Concept को कंपनी ने अपने पहले के EV FUN Concept और EV Urban Concept के आधार पर विकसित किया है, जिन्हें EICMA 2024 में पेश किया गया था। इस मॉडल के जरिए Honda ने यह दिखाने की कोशिश की है कि आने वाले समय में उसकी इलेक्ट्रिक बाइक लाइनअप कैसी दिख सकती है।

Honda Outlier Concept EV Concept
Honda के डिजाइनर Yuya Tsutsum के अनुसार, “EV FUN और EV Urban की तरह ही Outlier को भी Honda के साझा डिजाइन सिद्धांत ‘Precision of Intrinsic Design’ पर तैयार किया गया है, जिसमें इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की फंक्शनैलिटी को निखारते हुए एक सटीक और आकर्षक डिजाइन हासिल करने की कोशिश की गई है।”
डुअल मोटर और ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम
Honda Outlier Concept में आगे और पीछे दोनों पहियों पर डुअल इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है। यह सेटअप इसे ऑल-व्हील ड्राइव क्षमता प्रदान करता है, जिससे राइडर सामने और पीछे के टॉर्क वितरण को अपनी सुविधा अनुसार एडजस्ट कर सकता है। इस फीचर से न सिर्फ प्रदर्शन बेहतर होता है बल्कि राइडिंग अनुभव भी और अधिक नियंत्रित और रोमांचक बनता है।
डिजाइन और सस्पेंशन
Outlier का डिजाइन बेहद फ्यूचरिस्टिक है, लेकिन Honda ने इसे सिंपल और बैलेंस्ड रखने की कोशिश की है। इसमें डबल विशबोन स्विंग आर्म दिया गया है, जो कंपनी की प्रसिद्ध Goldwing मोटरसाइकिल से प्रेरित है। इसके अलावा बाइक में आगे टेलीस्कोपिक फोर्क और पीछे मोनोशॉक सस्पेंशन लगाया गया है। ब्रेकिंग के लिए इसमें फ्रंट और रियर दोनों ओर डिस्क ब्रेक्स मौजूद हैं।

Honda Outlier Concept EV Concept
2050 तक कार्बन न्यूट्रैलिटी का लक्ष्य
Honda का यह नया कॉन्सेप्ट कंपनी के दीर्घकालिक लक्ष्य 2050 तक कार्बन न्यूट्रैलिटी हासिल करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। कंपनी की योजना है कि Honda Outlier का प्रोडक्शन वर्जन 2030 तक बाजार में लाया जा सकता है, या संभव है कि उससे पहले भी।
