ऑटो न्यूज़

गाड़ियों के शोरूम तो आपने बहुत देखे होंगे, क्या कभी देखा है तैरने वाला शोरूम?

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 6, 2022, 06:00 PM IST

होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने केरल में ओणम से पहले एक अलग तरह का आउटडोर कैम्पेन चलाया है. इसमें कंपनी ने अपना शोरूम एक नाव में खोला है और इसे 7 दिन तक अलग-अलग जगहों पर ले जाया जाने वाला है.

Image

इस कैम्पेन के तहत राज्य के सुदूर इलाकों तक भी होंडा एक्टिवा की पहुंच को बढ़ाया जा रहा है.

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • होंडा ने पेश किया तैरने वाला शोरूम
  • 7 दिन तक 15 से ज्यादा जगह जाएगा
  • सुदूर इलाकों में पैर जमाना चाह रही होंडा

Floating Honda Showroom: केरल में होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने इस राज्य में तैरने वाला शोरूम पेश किया है. इस अनोखे शोरूम को केरल के बैकवाटर में उतारा गया है जो एक कैम्पेन का हिस्सा है. इस कैम्पेन के तहत राज्य के सुदूर इलाकों तक भी होंडा एक्टिवा की पहुंच को बढ़ाया जा रहा है. ये एक पैसा वसूल स्कूटर है और बड़ी तादाद में ग्राहकों द्वारा खरीदा जाता है.

बोट पर बनाया गया शोरूम

असल में इस शोरूम को नाव पर बनाया गया है जिसके अंदर होंडा एक्टिवा खड़ी हैं. इस फ्लोटिंग शोरूम को सात दिनों तक 15 से ज्यादा जगह पहुंचाया जाएगा और इसका अंतिम स्टॉप अलेप्पी है. HMSI ने जानकारी दी है कि आउटडोर ब्रांड कैम्पेन की मदद से पहले के मुकाबले 41 फीसदी लोगों ने ऑनलाइन और 24 फीसदी ने शोरूम जाकर जानकारी ली है.

पिछले महीने अच्छी रही बिक्री

होंडा टू-व्हीलर्स ने पिछले साल सितंबर में बिके 4,81,908 वाहनों की जगह सितंबर 2022 में कुल 5,18,559 यूनिट बिकी हैं जो 7.6 फीसदी की बढ़ोतरी है. बताने की जरूरत नहीं है कि होंडा एक्टिवा भारतीय ग्राहकों के बीच कितना पसंद किया जाता है, ऐसे में कंपनी के इस कदम से बिक्री और बढ़ने वाली है. होंडा एक्टिवा पूरी तरह पैसा वसूल गाड़ी है जो दिखने में लाजवाब तो है ही, फीचर्स भी तगड़े दिए गए हैं.

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article