ऑटो न्यूज़

कई नए और सस्ते इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स ला रही Hero Electric, मार्केट पर कब्जा जमाने की तैयारी

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Jun 8, 2023, 07:40 PM IST

Hero MotoCorp के इलेक्ट्रिक धड़े Hero Electric ने भारत में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट पर दबदबा बनाने की नीति तैयार कर ली है। कंपनी के नए सीईओ निरंजन गुप्ता ने इस बारे में कई सारी जानकारियों का खुलासा कर दिया है।

Image

हीरो मोटोकॉर्प के नवनियुक्त मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) निरंजन गुप्ता ने यह जानकारी दी।

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • इलेक्ट्रिक वाहन पर जोर लगाएगी हीरो
  • मार्केट में दबदबा बनाने की है तैयारी
  • कई नए इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स लाएगी

Hero Electric Two Wheelers: हीरो मोटोकॉर्प भविष्य की तैयारियों के तहत प्रीमियम वाहनों के लिए अपने मौजूदा बिक्री बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाएगी। इसके साथ ही कंपनी इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों की श्रृंखला को बढ़ाने के लिए कमर कस रही है। हीरो मोटोकॉर्प के नवनियुक्त मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) निरंजन गुप्ता ने यह जानकारी दी। उन्होंने मध्यम अवधि में कंपनी की तीन प्राथमिकताओं को रेखांकित करते हुए कहा कि वह प्रीमियम खंड में अपनी मौजूदगी बढ़ाने, कम्यूटर खंड का विस्तार करने और इलेक्ट्रिक दोपहिया खंड में अग्रणी स्थान हासिल करने पर ध्यान केंद्रित करेगी।

पूरा जोर रफ्तार पर ही होगा

गुप्ता को एक मई को सीईओ के रूप में पदोन्नत किया गया था। उन्होंने यहां बातचीत में कहा, ‘‘जिस तरह से हम इन तीन खंडों में आगे बढ़ना चाहते हैं, उसमें पूरा जोर रफ्तार पर ही होगा।’’ वह सीईओ के रूप में कार्यभार संभालने से पहले कंपनी के सीएफओ (मुख्य वित्त अधिकारी) थे। इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन खंड में ग्राहकों के एक बड़े समूह की मांग को पूरा करने के लिए कंपनी शुरुआती स्तर का एक नया मॉडल पेश करने की योजना बना रही है।

विस्तार 100 शहरों तक होगा

उन्होंने कहा, ‘‘मार्च के अंत तक हम वास्तव में 100 शहरों में जाएंगे... इसलिए मार्च तक इसका विस्तार 100 शहरों तक होगा। उसके बाद अगली चार तिमाहियों में इलेक्ट्रिक स्कूटर के मध्य खंड और निचले खंड में एक उत्पाद पेश किया जाएगा।’’ उन्होंने कहा कि कंपनी का इलेक्ट्रिक ब्रांड स्थापित हो चुका है और अब वक्त इसे विस्तार देने का है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि ईवी स्टार्टअप क्षेत्र में काफी भीड़ हो गई है और नियमन में बदलाव (फेम योजना के तहत सब्सिडी में कमी) को देखते हुए खंड में कंपनियों की संख्या घटेगी। उन्होंने कहा कि ऐसे हालात में कंपनी अपने विभिन्न गठजोड़ और उत्पाद योजनाओं के साथ आगे बढ़ने की स्थिति में है।

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article