पिछले कुछ वर्षों में डीजल कारों की बाजार हिस्सेदारी लगातार घटी है, जिसका मुख्य कारण सराकार द्वारा प्रदूषण कम करने की दिशा में नियामक दबाव हैं। हालांकि, अभी भी बहुत सारे लोग जिनकी रनिंग काफी अधिक है, वे पेट्रोल मॉडल की तुलना में शक्तिशाली, टॉर्की और अधिक ईंधन-कुशल प्रदर्शन के कारण डीजल कार खरीदना पसंद करते हैं। अगर आप भी डीजल कार खरीदने की योजना बना रहे हैं तो हम आपको ₹10 लाख से कम कीमत वाले विकल्प बता रहे हैं। महिंद्रा, टाटा मोटर्स आदि जैसी कुछ कार निर्माता कंपनियां अभी भी डीजल मॉडल बेचती हैं।
महिंद्रा बोलेरो
भारत में सबसे किफायती डीजल एसयूवी, महिंद्रा बोलेरो है। महिंद्रा ने हाल ही में इस एसयूवी को थोड़े बदलाव और नए फीचर्स के साथ अपडेट किया है। इस एसयूवी में 1.5-लीटर डीज़ल इंजन लगा है जो पांच-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से जुड़ा है, जो पिछले पहियों तक पावर भेजता है। इसकी शुरुआती कीमत ₹7.99 लाख है।
महिंद्रा बोलेरो नियो
महिंद्रा बोलेरो नियो मूल रूप से बोलेरो का ज्यादा प्रीमियम वर्ज़न है। इस एसयूवी को भी हाल ही में अपने रेगुलर मॉडल के साथ डिज़ाइन अपग्रेड और केबिन में कुछ नए फीचर्स के रूप में अपडेट किया गया है। बोलेरो नियो में रेगुलर बोलेरो जैसा ही पावरट्रेन है, लेकिन यह ज्यादा पावर देता है। इसकी शुरुआती कीमत 8.49 लाख रुपये से शुरू होती है।
महिंद्रा XUV 3XO
महिंद्रा XUV 3XO इस कार निर्माता की सबसे नई SUV है। यह SUV देश की सबसे ज़्यादा फ़ीचर्स से भरपूर सब-कॉम्पैक्ट SUV में से एक है। इस मॉडल में 1.5-लीटर डीज़ल इंजन लगा है, जिसमें 6-स्पीड मैनुअल या 6-स्पीड AMT ट्रांसमिशन विकल्प उपलब्ध हैं। 8.49 लाख से इसकी कीमत शुरू होती है।
किआ सोनेट
किआ सोनेट एक और फ़ीचर्स से भरपूर और किफायती सब-कॉम्पैक्ट SUV है। किआ सोनेट ने भारत में इस दक्षिण कोरियाई कार निर्माता के विकास में अहम भूमिका निभाई है। इसमें 1.5-लीटर डीजल इंजन लगा है, जो 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स और 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक यूनिट के साथ उपलब्ध है। इसकी शुरुआती कीमत ₹8.98 लाख है।
टाटा नेक्सन
भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में से एक, और इस सूची में भी, नेक्सन सबसे ज़्यादा बिकने वाला मॉडल है। देश की अन्य सब-कॉम्पैक्ट SUV की तरह, इस SUV के डीज़ल संस्करण में भी 1.5-लीटर इंजन लगा है। ट्रांसमिशन विकल्पों में छह-स्पीड मैनुअल यूनिट और छह-स्पीड एएमटी शामिल हैं। इसकी कीमत 9.01 लाख रुपये से शुरू होती है।
