ऑटो न्यूज़

अगले साल तक पेट्रोल गाड़ियों जितने सस्ते हो जाएंगे इलेक्ट्रिक वाहन!

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 2, 2022, 03:56 PM IST

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी तेजी से इलेक्ट्रिक वाहनों को चलन में लाने की भरसक कोशिश कर रहे हैं. हाल में उन्होंने कहा है कि अगले साल तक पेट्रोल से चलने वाले और इलेक्ट्रिक वाहनों की कीमत लगभग बराबर हो जाएगी.

Image

देशभर में चलने वाली बसों में बड़े बदलाव के भारत सरकार की नीतियों का ब्यौरा देते समय गडकरी ने ये बात कही

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • सस्ते होने वाले हैं इलेक्ट्रिक वाहन!
  • पेट्रोल कारों जिनती सस्ती होंगी EV
  • हाइड्रोजन प्रोजेक्ट पर काम जारी

Nitin Gadkari On Electric Vehicles: केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि अगले साल तक पेट्रोल और इलेक्ट्रिक वाहनों की कीमत बराबर हो जाएगी. देशभर में चलने वाली बसों में बड़े बदलाव के भारत सरकार की नीतियों का ब्यौरा देते समय गडकरी ने ये बात कही है. केंद्रीय मंत्री की मानें तो भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री करीब 800 फीसदी बढ़ी है और 2022 में ही लगभग 17 लाख इलेक्ट्रिक वाहन बिके हैं. देश के ट्रांसपोर्ट विभागों में 1.5 लाख बसें चलती हैं जिनमें 93 प्रतिशत डीजल इंजन वाली हैं और इनमें से कई सारी पुरानी और अनफिट हो चुकी हैं.

इन सभी बसों को करना है इलेक्ट्रिक

नितिन गडकरी ने आगे कहा कि ट्रांसपोर्ट के इस्तेमाल में आने वाली इन बसों को सरकार इलेक्ट्रिक में बदलने का प्लान लेकर चल रही है. उन्होंने आगे कहा कि आने वाले समय के लिए हाइड्रोजन कारों के विकल्प पर काम शुरू कर दिया गया है. हाइड्रोजन बनाने की तीन प्रोसेस हैं - ब्लैक हाइड्रोजन जो कोयले से बनती है, ब्राउन हाइड्रोजन पेट्रोल से, लेकिन ग्रीन हाइड्रोजन को बनाने के लिए सिर्फ पानी का इस्तेमाल होता है.

टूरिज्म को बढ़ाने के लिए डबल-डेकर बसें

जी ऑटो अवॉर्ड्स 2022 में बोलते हुए नितिन गडकरी ने कहा कि भारत में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए डबल-डेकर बसों की संख्या बढ़ाने का प्लान भी सरकार लेकर चल रही है. आम जनता को ज्यादा किफायती यात्रा कराई जाए, इसके लिए एसी डबल-डेकर बसों का किराया कम करने की योजना बनाई गई है. गौरतलब है कि नेशनल हाइवे से लेकर इलेक्ट्रिक वाहनों तक, भारत सरकार तेजी से इनकी बेहतरी का काम कर रही है और इसका बहुत बड़ा क्रेडिट नितिन गडकरी को भी जाता है.

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article