ऑटो न्यूज़

मिर्जापुर वाले मुन्ना भैय्या ने खरीदी मर्सिडीज की लग्जरी SUV, कीमत 1 करोड़ से ज्यादा

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 12, 2022, 11:35 AM IST

बॉलीवुड और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अपना जादू चला रहे दिव्येंदु शर्मा ने अपनी लिए मर्सिडीज-बेंज की नई जीएलएस खरीदी है. इस लग्जरी SUV की एक्सशोरूम कीमत 1.16 करोड़ रुपये है और ये बहुत ही आरामदायक कार है.

Image

SUV सिर्फ एक वेरिएंट 400 डी 4मैटिक में आती है जिसकी एक्सशोरूम कीमत 1.16 करोड़ रुपये है

KEY HIGHLIGHTS
  • मुन्ना भैय्या ने खरीदी नई मर्सिडीज SUV
  • एक्सशोरूम कीमत 1.16 करोड़ रुपये
  • शानदार फीचर्स और दमदार इंजन से लैस

Divyendu Sharma New Mercedes GLS: प्यार का पंचनामा में लिक्विड का रोल करके ये लोगों की नजरों में चढ़ें, फिर मिर्जापुर में मुन्ना भैय्या का रोल अदा करके स्टार बन गए. जी हां, यहां बात हो रही है दिव्येंदु शर्मा की जो हाल में फिर चर्चा में बने हुए हैं. इस बार अपने किसी नए रोल के लिए नहीं, बल्कि अपनी नई शानदार लग्जरी कार के लिए. दिव्येंदु ने हाल में मर्सिडीज-बेंज जीएलएस SUV खरीदी है. ये SUV सेलेब्स के बीच काफी पसंद की जाती रही है और ये ब्रांड की सबसे महंगी लग्जरी SUV है. ये सिर्फ एक वेरिएंट 400 डी 4मैटिक में आती है जिसकी एक्सशोरूम कीमत 1.16 करोड़ रुपये है.

कितनी जोरदार है ये लग्जरी SUV

दिव्येंदु शर्मा ने जो मिर्सडीज SUV खरीदी है उसकी डिलीवरी लेते समय की फोटो अब इंटरनेट पर वायरल हो गई है. दिव्येंदु ने जो जीएलएस SUV खरीदी है वो केन्वसाइट ब्लू रंग में फिनिश की गई है. फीचर्स पर नजर डालें तो यहां वो सब कुछ मिलता है जो आप इतनी महंगी SUV से एक्सपेक्ट करते हैं. केबिन में 12.3-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, एमबक्स यूआई, एमबक्स रियर टैबलेट मिले हैं. आरामदायक यात्रा के लिए इसमें शानदार क्वालिटी के सस्पेंशन दिए गए हैं.

फीचर्स और इंजन में भी कमाल

मर्सिडीज-बेंज जीएलएस के साथ मल्टी बीम एलईडी हेडलैंप्स, एंबिएंट लाइटिंग, 5 जोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल और अन्य कई फीचर्स दिए गए हैं. सुरक्षा के लिहाज से यहां 360 डिग्री पार्किंग कैमरा, ब्लाइंड स्पॉट असिस्ट, सॉफ्ट क्लोजिंग डोर्स, एक्टिव ब्रेकिंग असिस्ट, प्री सेफ सिस्टम भी मिला है. SUV में 3.0-लीटर का इन लाइन 6-सिलेंडर डीजन इंजन लगा है जो 326 बीएचपी ताकत और 700 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है. कंपनी ने इस इंजन को 9जी ट्रॉनिक ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से लैस किया है. सिर्फ 6.3 सेकंड में ही ये 0-100 किमी/घंटा रफ्तार पकड़ लेती है और इसकी टॉप स्पीड 238 किमी/घंटा है.

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article