ऑटो न्यूज़

Citroen eC3: सस्ती इलेक्ट्रिक कार... कम बजट में खत्म हो जाएगा महंगे पेट्रोल का झंझट

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Dec 26, 2022, 04:40 PM IST

Citroen की हालिया लॉन्च C3 हैचबैक को भारत में काफी पसंद किया जा रहा है और अब कंपनी जल्द ही इसका इलेक्ट्रिक अवतार मार्केट में लाने वाली है जिसका नाम eC3 होगा. अनुमान है कि ये Auto Expo 2023 में लॉन्च होगी.

Image

हाल में इस कार का प्रोडक्शन मॉडल टेस्टिंग के वक्त देखा गया है.

KEY HIGHLIGHTS
  • जल्द भारत आ रही Citroen C3 EV
  • कम दाम में बेहतरीन लुक और रेंज
  • Auto Expo 2023 में लॉन्च होगी कार!

Citroen eC3 To Launch In Auto Expo 2023: फ्रांस की वाहन निर्माता सिट्रॉएन की सस्ती हैचबैक सी3 भारत में काफी पसंद की जा रही है. अब कंपनी जल्द इसका इलेक्ट्रिक अवतार लॉन्च करने वाली है जिसे ईसी3 नाम दिया गया है. हाल में इस कार का प्रोडक्शन मॉडल टेस्टिंग के वक्त देखा गया है. ये नया मॉडल नए कॉमन मॉड्यूलर प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है जो भारी मात्रा में घरेलू पुर्जों से बना है. सीएमपी यानी कॉमन मॉड्युलर प्लेटफॉर्म पर कई तरह के वाहन तैयार किए जा सकते हैं जिनमें इलेक्ट्रिक वाहन भी शामिल हैं. अब स्टेलांटिस के सीईओ कार्लोस टवरेस ने जानकारी दी है कि सिट्रॉएन सी3 इलेक्ट्रिक को भारत में 2023 की शुरुआत तक लॉन्च किया जाने वाला है.

मिलेगी 362 किमी तक रेंज!

सीएमपी प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल यूरोप की पूजो ई-208 में किया जा रहा है जिसके साथ 50 किलोवाट-आवर बैटरी पैक दिया गया है. इलेक्ट्रिक मोटर के साथ मिलकर ये बैटरी पैक 136 पीएस ताकत और 260 एनएम पीक टॉर्क बनाता है. कंपनी का दावा है कि सिंगल चार्ज में पूजो ई-208 को 362 किमी तक चलाया जा सकता है. अनुमान लगाया जा रहा है कि नई सिट्रॉएन सी3 इलेक्ट्रिक के साथ भी यही बैटरी पैक दिया जा सकता है. सी3 इलेक्ट्रि को कई बैटरी पैक विकल्प दिए जा सकते हैं. इसके अलावा कंपनी 300 किमी रेंज वाला बैटरी पैक एंट्री लेवल कार के साथ दिया जा सकता है.

क्या होगी कार की अनुमानित कीमत

अनुमान है कि सिट्रॉएन सी3 इलेक्ट्रिक स्टैंडर्ड मॉडल के मुकाबले ज्यादा प्रीमियम होगी. इसके साथ ऑटोमैटिक एसी, रियर वाइपर और वॉशर, इलेक्ट्रिक ओआरवीएम, रियर डीफॉगर और क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं. कंपनी इसके साथ ईवी के लिए खास बदलाव करने वाली है. अनुमान लगाया जा रहा है कि नई सी3 इलेक्ट्रिक की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत करीब 13 लाख रुपये के इर्द-गिर्द होगी. भारतीय मार्केट में इसका मुकाबला टाटा टिगोर ईवी और आगामी किफायती एमजी इलेक्ट्रिक कार से होगा.

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article