2023 Citroen C3 Launched In India With New Features: सिट्रॉएन की भारतीय मार्केट में सबसे सस्ती सी3 हैचबैक ग्राहकों के बीच तेजी से पॉपुलर हुई है। अब कंपनी ने इसका 2023 मॉडल लॉन्च कर दिया है जिसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 7.60 लाख रुपये। नई सिट्रॉएन सी3 का नया वेरिएंट चार वर्जन - शाइन, शाइन वाइब पैक, शाइन डुअल टोन और शाइन डुअल टोन के साथ वाइब पैक में पेश किया है। मुकाबले की बात करें तो कोई भी गाड़ी इतनी स्टाइलिश नहीं है और अगर आप टाटा या मारुति के फैन नहीं है तो एंट्री लेवल कार बजट में इसे चुनने से पहले सोचेंगे भी नहीं।

2023 Citroen C3 Shine Connectivity Features
फील वेरिएंट की तुलना में कितना अलग
कंपनी ने फील वेरिएंट के मुकाबले नई सी3 शाइन के साथ अलग से कई सारे फीचर्स दिए हैं। इनमें इलेक्ट्रिकली अडजस्टेबल ओआरवीएम, रियर पार्किंग कैमरा, डे/नाइट आईआरवीएम, 15-इंच डायमंड कट अलॉय व्हील्स, फॉग लाइट्स, रियर वाइपर और वॉशर, रियर स्किड प्लेट्स और रियर डिफॉगर शामिल हैं। कंपनी ने इस कार के साथ सिट्रॉएन कनेक्ट ऐप भी दी है जो 35 कनेक्टिविटी फीचर्स सी3 के साथ जोड़ती है।
कितना दमदार है कार का इंजन
सिट्रॉएन ने सी3 के शाइन वेरिएंट में 1.2-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन लगाया है जो 80 बीएचपी ताकत और 115 एनएम पीक टॉर्क बनाता है। कंपनी ने इस इंजन को खासतौर पर सिर्फ 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन दिया है। बता दें कि 7.60 लाख रुपये सिट्रॉएन सी3 शाइन के बेस वेरिएंट की दिल्ली में शुरुआती एक्सशोरूम कीमत है, शाइन वाइब पैक की कीमत 7.72 लाख रुपये है। सी3 शाइन डुअल टोन के लिए 7.75 लाख रुपये, वहीं शाइन डुअल टोन वाइब पैक के लिए 7.87 लाख रुपये कीमत रखी गई है।
