ऑटो न्यूज़

गुजरात के बाद चेन्नई का दिलदार बिजनेसमैन, कर्मचारियों को गिफ्ट दी कार और बाइक

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 18, 2022, 11:16 AM IST

कीमती तोहफे देने वाले गुजरात के डायमंड मर्चेंट के बारे में तो आपने सुना ही होगा. आज हम चेन्नई के एक बिजनेसमैन के बारे में आपको बता रहे हैं जिन्होंने दिवाली पर अपने स्टाफ को तोहफे में कारें और बाइक्स दी हैं.

Image

कर्मचारियों को 8 कारें, और 18 टू-व्हीलर्स गिफ्ट किए हैं जिनकी कुल लागत करीब 1.2 करोड़ रुपये है.

Photo : ANI
KEY HIGHLIGHTS
  • गुजरात के बाद चेन्नई के बिग बॉस
  • स्टाफ को गिफ्ट दी कारें और बाइक
  • करीब 1.2 करोड़ कीमत के हैं वाहन

Businessman Gifts Cars And Bikes To Staff: त्योहारों का सीजन अपने जोर पर है और यही समय है जब जगह-जगह के कर्मचारियों को तरह-तरह के बोनस या गिफ्ट मिलते हैं. बीते कुछ साल से खबरों में गुजरात के वो हीरा व्यापानी बने हुए हैं तो अपने कर्मचारियों को कार और घर जैसे तोहफे दे चुके हैं. अब एक और ऐसे ही बिजनेसमैन चेन्नई से सामने आए हैं जिन्होंने अपने एप्लॉइज को दिवाली गिफ्ट में बाइक, स्कूटर और कार का सरप्राइज दिया है. चेन्नई आधारित ज्वेलर जयंथि लाल चयंथि ने अपने कर्मचारियों को 8 कारें, और 18 टू-व्हीलर्स गिफ्ट किए हैं जिनकी कुल लागत करीब 1.2 करोड़ रुपये है.

Chennai Businessman Gifts Cars And Bikes To Staff 1

Chennai Businessman Gifts Cars And Bikes To Staff 1

ये स्टाफ नहीं, मेरा परिवार है

एएनआई से बातचीत के दौरान जयंथि लाल ने कहा, “ये उनके काम को प्रोत्साहित करने और उनकी जिंदगी में कुछ खास जोड़ने के लिए है. इन्होंने सभी उतार-चढ़ाव में मेरे व्यापार का साथ दिया है और मुझे मुनाफा हुआ है. ये सिर्फ स्टाफ नहीं हैं, बल्कि मेरा परिवार है. तो ऐसे सरप्राइज देकर मैं उनके साथ अपने परिवार वालों जैसा बरताव करना चाहता हूं. मैं ये सब करने के बाद बहुत अच्छा महसूस कर रहा हूं. सभी मालिकों द्वारा अपने कर्मचारियों को उपहार देकर उनका सम्मान करना चाहिए.”

स्विफ्ट, एक्टिवा और शाइन मिलीं

छल्लाली ज्वेलरी मार्ट के कर्मचारियों को मिले वाहनों की लिस्ट तो जारी नहीं की गई है, लेकिन फोटो में साफ देखा जा सकता है कि यहां मारुति सुजुकी स्विफ्ट, होंडा एक्टिवा 110 और होंडा शाइन मोटरसाइकिल तोहफे में दी गई है. जयंथि लाल के अलावा गुजरात वाले डायमंड मर्चेंट भी अपने कर्मचारियों को जोरदार गिफ्ट देने के लिए महशूर हैं और दिवाली आ चुकी है, ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि इस बार वो अपने स्टाफ को क्या सरप्राइज देते हैं.

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article