ऑटो न्यूज़

चारों मरेंगे... और हुआ भी वही, 230 की रफ्तार पर हादसे के ठीक पहले का VIDEO वायरल

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 17, 2022, 07:39 PM IST

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर एक भीषण दुर्घटना में मौके पर ही चार लोगों की मौत हो गई है. ये चारों BMW में सवार होकर फैजाबाद जा रहे थे और Accident के समय संभवतः कार की रफ्तार 230 Kmph रही होगी.

Image

कार एक ट्रक में जा भिड़ी और मौके पर ही चारों लोगों की जान चली गई

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • हादसे से ठीक पहले का Video Viral
  • 230 की रफ्तार पर चल रही थी BMW
  • कार के उड़ गए परखच्चे, चारों की मौत

BMW Deadly Accident In Uttar Pradesh: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हाल में एक दर्दनाक एक्सिडेंट हुआ है जिसमें 4 लोगों ने अपनी जान गंवा दी. ये सड़क हादसा 230 किमी/घंटा की रफ्तार पर हुआ जिसके बाद कार के परखच्चे उड़ गए. BMW में चल रहे चार लोग इस दुर्घटना का शिकार हुए हैं और उनमें से एक ने हादसे से ठीक पहले का वीडियो फेसबुक पर लाइव शेयर किया था जिसमें ये कार 230 किमी/घंटा रफ्तार पर चलती देखी जा सकती है. कुछ ही पल बाद ये कार एक ट्रक में जा भिड़ी और मौके पर ही चारों लोगों की जान चली गई.

एक डॉक्टर की थी ये BMW

एक मीडिया रिपोर्ट में सामने आया है कि जिस BMW का पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर एक्सिडेंट हुआ है वो डॉक्टर आनंद कुमार रोहतास की थी. वो अपने रिश्तेदारों और दोस्तों के साथ डेहरी से फैजबाद जा रहे थे. इनके अलावा मरने वाले लोगों में दीपक कुमार, अखिलेश सिंह और भोला कुशवाह शामिल हैं. शुरुआती जांच में सामने आया है कि ये लग्जरी कार पहले तेज रफ्तार में एक्सप्रेसवे के कनेक्टर से टकराई और फिर विपरीत दिशा से आ रहे एक टैंकर में जा भिड़ी.

फेसबुक पर लाइव वीडियो बनाया

सोशल मीडिया पर इस दुर्घटना से ठीक पहले का वीडियो वायरल हो रहा है जो दीपक कुमार के अकाउंट से लाइव किया गया था. इस वीडियो में ये साफ नहीं हो रहा कि कार कौन चला रहा है, लेकिन संभावित रूप से वीडियो बनाने वाला शख्स ही बार-बार रफ्तार बढ़ाने को कहता साफ सुनाई दे रहा है. बता दें कि सरकार ने करीब 22,500 करोड़ की लागत से पूर्वांचल एक्सप्रेसवे तैयार किया है और ये 341 किमी लंबा है, ये रास्ता लखनऊ से शुरू होकर गाजीपुर तक जाता है.

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्ले author

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडी... और देखें

End of Article