ऑटो न्यूज़

Bajaj Chetak का सबसे सस्ता वेरिएंट अगले महीने होगा लॉन्च, मुकाबला तो और भी सस्ता

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Apr 19, 2024, 10:19 PM IST

Bajaj Chetak New Entry Level Variant: बजाज ऑटो अगले महीने भारत में चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर का नया वेरिएंट लॉन्च करने वाली है। ये चेतक रेंज का सबसे सस्ता, यानी एंट्री लेवल वेरिएंट होगा जिसकी कीमत मुकाबले के हिसाब से 1 लाख रुपये अनुमानित है। दिखने में ये जोरदार स्कूटर है।

Image

इस इलेक्ट्रिक स्कूटी की एक्सशोरूम कीमत 1.23 लाख से 1.47 लाख रुपये के बीच है।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • बजाज ला रही सबसे सस्ती चेतक
  • अगले महीने लॉन्च ये होगा स्कूटर
  • 1 लाख रुपये है अनुमानित कीमत

Bajaj Chetak New Entry Level Variant: बजाज ऑटो मई 2024 में चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर का नया वेरिएंट लॉन्च करने वाली है जो मौजूदा मॉडल्स से सस्ता होगा। कंपनी ने इसी साल चेतक को बड़े बदलावों के साथ पेश किया है और यही बदलाव चेतक इलेक्ट्रिक के साथ भी मिलने का अनुमान है। बजाज चेतक का नया वेरिएंट इस रेंज का एंट्री लेवल वेरिएंट होगा और इसकी कीमत अर्बेन वेरिएंट से कम होगी। हमारा मानना है कि मुकाबले को देखते हुए कंपनी एंट्री लेवल चेतक को करीब 1 लाख में लॉन्च करेगी। फिलहाल इस इलेक्ट्रिक स्कूटी की एक्सशोरूम कीमत 1.23 लाख से 1.47 लाख रुपये के बीच है।

बढ़ सकती है बिक्री!

चेतक इलेक्ट्रिक के मौजूदा वेरिएंट की कीमत मुकाबले के हिसाब से कुछ ज्यादा है, इसके अलावा इसी कीमत पर अच्छी बाइक भी मिल जाती है। अगर बजाज ऑटो चेतक इलेक्ट्रिक के एंट्री लेवल वेरिएंट की कीमत 1 लाख रुपये से कम रखती है तो ये इसकी बिक्री में बड़ा इजाफा कर सकती है। अब तक कंपनी ने इसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी है, लेकिन यहां हब मोटर और कीमत कम रखने के लिए छोटा बैटरी पैक मिल सकता है। कुल मिलाकर कम रेंज, बेसिक फीचर्स और चेतक के शानदार लुक वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर ग्राहकों को मिलने वाला है।

कितना दमदार मुकाबला

इस समय भारतीय मार्केट में इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की बहार है और नए-नए खिलाड़ियों ने मैदान मार लिया है। ओला इलेक्ट्रिक, एथर एनर्जी, सिंपल एनर्जी और हीरो इलेक्ट्रिक के साथ टीवीएस ने मार्केट में बहुत किफायती इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च किए हैं जो धड़ल्ले से बिक रहे हैं। ओला ने तो हाल में नया एस1एक्स पेश किया है जिसकी कीमत अब 70,000 रुपये से भी कम हो गई है। ऐसे में बजाज ऑटो को अगर इलेक्ट्रिक स्कूटर मार्केट में अपनी पकड़ मजबूत करती है, तो उन्हें मुकाबले के हिसाब से और भी सस्ते ईवी लाने होंगे।

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article