एथेनॉल पेट्रोल को लेकर भ्रम फैलाने का प्रयास किया जा रहा है, सरकार ने कहा- ब्लेंडिंग प्रोग्राम वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित

पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने अपने आधिकारिक बयान में कहा है कि देश में लागू किया गया एथेनॉल ब्लेंडिंग प्रोग्राम पूरी तरह वैज्ञानिक परीक्षणों और तकनीकी मानकों पर आधारित है। मंत्रालय के अनुसार इस कार्यक्रम की नियमित रूप से निगरानी की जाती है।

केंद्र सरकार ने सोशल मीडिया पर एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल (Ethanol Blended Petrol-EBP) को लेकर प्रसारित किए जा रहे भ्रामक और निराधार दावों पर चिंता जताई है। सरकार का कहना है कि कुछ सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से लोगों में भ्रम फैलाने का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए पुराने फोटो और वीडियो दोबारा शेयर किए जा रहे हैं, ताकि सनसनी फैलाकर अधिक से अधिक लोगों का ध्यान आकर्षित किया जा सके और एथेनॉल मिश्रित ईंधन को लेकर अनावश्यक आशंकाएं पैदा की जा सकें।

ethanol blending

सरकार ने सोशल मीडिया के भ्रामक दावों पर भरोसा न करने की अपील की है।

पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने अपने आधिकारिक बयान में कहा है कि देश में लागू किया गया एथेनॉल ब्लेंडिंग प्रोग्राम पूरी तरह वैज्ञानिक परीक्षणों और तकनीकी मानकों पर आधारित है। मंत्रालय के अनुसार इस कार्यक्रम की नियमित रूप से निगरानी की जाती है और इसके क्रियान्वयन की समीक्षा विभिन्न संबंधित पक्षों के साथ लगातार की जाती है।

End of Feed