ऑटो न्यूज़

37 लाख में Skoda Kodiaq का नया अवतार हुआ पेश, पहली बार मिला ADAS जैसा 'स्मार्ट' फीचर

ज्यादा स्पेस और कंफर्ट के लिए एक नई कार खरीदने की योजना बना बना रहे हैं तो ये जानकारी आपके काम की हो सकती है। Skoda ने Kodiaq को नए अपडेट्स के साथ पेश कर दिया है।

Image

New Skoda Kodiaq 2026

Skoda Auto India ने अपनी प्रीमियम SUV Skoda Kodiaq को ग्राहकों के लिए नए अपडेट्स और फीचर्स के साथ पेश किया है। कंपनी ने 2026 मॉडल को ज्यादा आधुनिक, सुरक्षित और लग्जरी बनाने पर फोकस किया है। कंपनी की ओर से नई Kodiaq को तीन वेरिएंट्स Lounge, Sportline और Selection L&K में पेश किया गया है, ताकि अलग-अलग जरूरत वाले ग्राहकों को बेहतर विकल्प मिल सकें।

कितनी है कीमत

इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 36.99 लाख रुपये रखी गई है। Kodiaq Lounge वेरिएंट की कीमत 36.99 लाख रुपये, Sportline वेरिएंट की कीमत 44.99 लाख रुपये और टॉप मॉडल Selection L&K की कीमत 46.99 लाख रुपये तय की गई है।

वेरिएंटप्राइस (एक्स-शोरूम)
Skoda Kodiaq Lounge36.99 लाख रुपये
Skoda Kodiaq Sportline44.99 लाख रुपये
Skoda Kodiaq Selection L&K46.99 लाख रुपये

पहली बार मिला ADAS फीचर

नई Kodiaq में प्रीमियम डिजाइन, लग्जरी फीचर्स और 4x4 सिस्टम जैसे कई आधुनिक फीचर्स दिए गए हैं। नई Kodiaq में Advanced Driver Assistance System (ADAS) इसे पहले से अलग और खास बनाता है। इस तकनीक की मदद से ड्राइविंग पहले से ज्यादा सुरक्षित और आसान हो जाती है। SUV में Adaptive Cruise Control, Lane Assist, Blind Spot Detection और Rear Traffic Alert जैसे फीचर्स दिए गए हैं। ये फीचर्स हाईवे और लंबी यात्राओं के दौरान ड्राइवर की मदद करते हैं और हादसों के जोखिम को कम करने में सहायक होते हैं।

सभी वेरिएंट्स में 4x4 सिस्टम स्टैंडर्ड

इंजन की बात करें तो नई Kodiaq में 2.0-लीटर TSI पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह इंजन 204 PS की पावर और 320 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसके साथ 7-स्पीड DSG ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है। कंपनी ने सभी वेरिएंट्स में 4x4 सिस्टम को स्टैंडर्ड रखा है, जिससे SUV खराब रास्तों और ऑफ-रोडिंग में भी बेहतर प्रदर्शन कर सके।

कौन-से ग्राहकों को पसंद आएगी Skoda Kodiaq

Kodiaq Lounge वेरिएंट उन ग्राहकों के लिए तैयार किया गया है, जो ज्यादा स्पेस और आराम चाहते हैं। इसमें 5-सीटर लेआउट दिया गया है और 786 लीटर का बड़ा बूट स्पेस मिलता है। इसका इंटीरियर प्रीमियम फैब्रिक और पैनोरमिक सनरूफ के साथ आता है, जिससे केबिन और ज्यादा लग्जरी महसूस होता है।वहीं Kodiaq Sportline को ज्यादा स्पोर्टी लुक और ड्राइविंग एक्सपीरियंस पसंद करने वाले ग्राहकों के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें पहली बार 360-डिग्री कैमरा और Intelligent Park Assist जैसे फीचर्स दिए गए हैं। SUV का ब्लैक एक्सटीरियर और स्पोर्टी डिजाइन इसे ज्यादा आकर्षक बनाते हैं। Selection L&K वेरिएंट कंपनी का सबसे प्रीमियम मॉडल है। इसमें लग्जरी फीचर्स, शानदार डिजाइन और बेहतर ऑफ-रोड क्षमता का संतुलन देखने को मिलता है। यह उन ग्राहकों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है जो प्रीमियम SUV में किसी तरह का समझौता नहीं चाहते।
Shivani Kotnala
शिवानी कोटनाला author

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने ... और देखें

End of Article