डॉ. सौरव सेठी, MD, MPH गैस्ट्रोएंटेरोलॉजी, हेपेटोलॉजी, इंटरनल मेडिसिन और पब्लिक हेल्थ के विशेषज्ञ हैं। उन्होंने Harvard और Stanford जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ काम किया है और AIIMS से भी उनका पेशेवर जुड़ाव रहा है। वर्तमान में वे San Francisco Bay Area, California में प्रैक्टिस करते हैं। डॉ. सेठी सोशल मीडिया के जरिए भी लोगों के बीच आंतों और लिवर की सेहत से जुड़ी जटिल जानकारियों को आसान और व्यावहारिक भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। YouTube, TikTok, Instagram, LinkedIn और Facebook जैसे प्लेटफॉर्म्स पर उनके 4 करोड़ से अधिक फॉलोअर्स हैं। उनका डिजिटल कंटेंट मुख्य रूप से लोगों को gut health और liver health के बारे में जागरूक करने पर केंद्रित है। उनका जोर ऐसी स्वास्थ्य जानकारी देने पर है, जिसे आम लोग अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में आसानी से समझ और अपना सकें।