'द हिडन हिंदू' और 'द नागा वॉरियर्स' जैसी माइथोलॉजिकल साई फाई किताबें लिखकर चर्चा में आए अक्षत गुप्ता अपने व्याख्यानों और संवादों में अध्यात्म, हिंदू धर्म और सनातनी परंपरा के गहन विचारों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अक्षत किसी भी पौराणिक कथा को विज्ञान से जोड़कर उसकी व्याख्या करते हैं। अध्यात्म में रुचि रखने वाले बड़ी संख्या में लोग अक्षत को सोशल मीडिया में फॉलो करते हैं।