कृषि

एक पेड़ और स्वाद अनेक! कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिखाया आम का अनोखा वृक्ष, जिसमें लदी हैं 234 वैरायटी

Mango Season: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आम का एक ऐसा पेड़ दिखाया जिसमें एक-दो नहीं, बल्कि 234 वैरायटी के आम लगे हुए हैं। शिवराज सिंह चौहान ने इसका एक वीडियो भी जारी किया।

Image

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आम का दिखाया अनोखा पेड़ (फोटो साभार: @ChouhanShivraj)

Photo : Twitter

Mango Season: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आम का एक ऐसा पेड़ दिखाया जिसमें एक-दो नहीं, बल्कि 234 वैरायटी के आम लगे हुए हैं। जिसमें दशहरी, चौसा, सफेदा, बैगनपल्ली, तोतापरी सहित इत्यादि शामिल हैं। कृषि मंत्री ने इसका एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर जारी किया, जो देखते ही देखते वायरल हो गया।

शिवराज सिंह चौहान, जो मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री रह चुके हैं, ने हाल ही में बागवानी संस्थान लखनऊ का दौरा किया। कृषि मंत्री के मुताबिक, कि करीब 50 साल पुराने आम के पेड़ को ग्राफ्टिंग और प्रूनिंग करके 234 वैरायटी वाला फल देने लायक बनाया गया।

किसानों की आय बढ़ाने पर दिया जोर

शिवराज सिंह चौहान ने किसानों की आमदनी बढ़ाने के तरीकों पर जोर दिया। उन्होंने गुरुवार को कहा कि किसानों की आमदनी बढ़ाने, रोजगार सृजित करने और विदेशी मुद्रा कमाने के लिए भारत को फल और सब्जियों का निर्यात बढ़ाना होगा।

शिवराज सिंह चौहान ने लखनऊ में दो दिवसीय 'फ्रूट होराइजन 2026' कार्यक्रम के दौरान संवाददाताओं से कहा कि इस कार्यक्रम का आयोजन फलों का उत्पादन बढ़ाने, गुणवत्ता सुधारने और प्रसंस्करण के मूलभूत ढांचे को मजबूत करने के उद्देश्य से किया गया है।

उन्होंने कहा, ''लखनऊ में दो दिवसीय 'फ्रूट होराइजन 2026' कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य फलों का उत्पादन बढ़ाना, गुणवत्ता सुधारना और खाद्य प्रसंस्करण की गतिविधियों को मजबूत करना है।''

देश में आमों की भरमार

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि भारत कई तरह के फलों, खासकर आम का एक प्रमुख उत्पादक है। उन्होंने कहा, ''हम जिस मात्रा और गुणवत्ता के आम पैदा करते हैं उसकी दुनिया में कोई बराबरी नहीं है। चाहे आम हों, अंगूर हों, केले हों या लीची, हम इनके प्रमुख उत्पादकों में शामिल हैं। हालांकि हमारा निर्यात अब भी काफी कम है।'' उन्होंने कहा कि सरकार चाहती है कि भारतीय फल और सब्जियां बड़े अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंचें।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ता author

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स ... और देखें

End of Article