मानसून ने बदली तस्वीर! बारिश से खरीफ फसलों पर छाए अच्छे दिन

Monsoon Impact: मानसून की रफ्तार तेज हो गई है। जुलाई में अब तक 42% ज्यादा बारिश से खरीफ फसलों को राहत मिली। धान, दाल, तिलहन और कपास की बुवाई बढ़ने की उम्मीद है हालांकि कुछ राज्यों में बारिश की कमी चिंता बनी हुई है।

Monsoon Impact : देश में मानसून की कमजोर शुरुआत के बाद अब बारिश की स्थिति में तेजी से सुधार देखने को मिल रहा है। जुलाई में अब तक सामान्य से 42 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की गई है, जिससे पूरे देश में मानसून की कमी काफी हद तक कम हो गई है। जून के अंत में जहां बारिश की कमी 40 प्रतिशत तक पहुंच गई थी, वहीं अब यह घटकर करीब 15.2 प्रतिशत रह गई है। कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को बताया कि अच्छी बारिश के कारण कम बारिश वाले जिलों की संख्या भी घटकर 178 रह गई है, जबकि जून के अंत में ऐसे जिलों की संख्या 262 थी।

Monsoon Impact, Kharif Crops, Shivraj Singh Chouhan, July Rainfall, Surplus Rainfall, Kharif Sowing, Agriculture News

मानसून का दमदार कमबैक! खेती-किसानी में लौटी उम्मीद

मध्य भारत में मानसून की वापसी से किसानों को बड़ी राहत

पिछले एक सप्ताह से मानसून के सक्रिय होने के कारण मध्य भारत के वर्षा आधारित इलाकों में बारिश की स्थिति बेहतर हुई है। इस क्षेत्र में अब सामान्य से 4 प्रतिशत अधिक बारिश हुई है, जबकि जून के अंत में यहां 50 प्रतिशत तक बारिश की कमी दर्ज की गई थी। कृषि मंत्री ने कहा कि देश के कई हिस्सों में हाल के दिनों में अच्छी बारिश हुई है, जिससे बारिश की कमी वाले क्षेत्रों में सुधार आया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जुलाई में मानसून और मजबूत होगा, जिससे खरीफ फसलों की बुवाई में तेजी आएगी। अच्छी बारिश से धान, दालें, तिलहन और कपास जैसी प्रमुख खरीफ फसलों को फायदा मिलने की संभावना है।

End of Feed