सत्यनारायण जी की आरती - Bhagwan Satyanarayan Aarti Lyrics in Hindi
भगवान सत्यनारायण जी की आरती (Satyanarayan Bhagwan Ki Aarti)
जय लक्ष्मी रमणा,
स्वामी जय लक्ष्मी रमणा ।
सत्यनारायण स्वामी,
जन पातक हरणा ॥
ॐ जय लक्ष्मी रमणा,
स्वामी जय लक्ष्मी रमणा ।
रत्न जडि़त सिंहासन,
अद्भुत छवि राजै ।
नारद करत निराजन,
घण्टा ध्वनि बाजै ॥
ॐ जय लक्ष्मी रमणा,
स्वामी जय लक्ष्मी रमणा ।
प्रकट भये कलि कारण,
द्विज को दर्श दियो ।
बूढ़ा ब्राह्मण बनकर,
कंचन महल कियो ॥
ॐ जय लक्ष्मी रमणा,
स्वामी जय लक्ष्मी रमणा ।
दुर्बल भील कठारो,
जिन पर कृपा करी ।
चन्द्रचूड़ एक राजा,
तिनकी विपत्ति हरी ॥
ॐ जय लक्ष्मी रमणा,
स्वामी जय लक्ष्मी रमणा ।
वैश्य मनोरथ पायो,
श्रद्धा तज दीन्ही ।
सो फल भोग्यो प्रभुजी,
फिर-स्तुति कीन्हीं ॥
ॐ जय लक्ष्मी रमणा,
स्वामी जय लक्ष्मी रमणा ।
भाव भक्ति के कारण,
छिन-छिन रूप धरयो ।
श्रद्धा धारण कीन्हीं,
तिनको काज सरयो ॥
ॐ जय लक्ष्मी रमणा,
स्वामी जय लक्ष्मी रमणा ।
ग्वाल-बाल संग राजा,
वन में भक्ति करी ।
मनवांछित फल दीन्हों,
दीनदयाल हरी ॥
ॐ जय लक्ष्मी रमणा,
स्वामी जय लक्ष्मी रमणा ।
चढ़त प्रसाद सवायो,
कदली फल, मेवा ।
धूप दीप तुलसी से,
राजी सत्यदेवा ॥
ॐ जय लक्ष्मी रमणा,
स्वामी जय लक्ष्मी रमणा ।
श्री सत्यनारायण जी की आरती,
जो कोई नर गावै ।
ऋद्धि-सिद्ध सुख-संपत्ति,
सहज रूप पावे ॥
जय लक्ष्मी रमणा,
स्वामी जय लक्ष्मी रमणा ।
सत्यनारायण स्वामी,
जन पातक हरणा ॥
Bhagwan Satyanarayan Aarti Video in Hindi (भगवान सत्यनारायण आरती वीडियो)
Latest News

Exclusive: पलक तिवारी ने इस क्टूय बॉय को डेट करने लिए एक कर दिए थे दिन-रात, कहा- '2000 प्रोफाइल्स चेक...'

Parshuram Ji Ki Aarti, Mantra: ॐ जय परशुधारी...देखें भगवान परशुराम की प्रसिद्ध आरती और मंत्र
आरती
- साईं बाबा की आरती - Sai Baba Aarti Lyrics in Hindi
- खाटू श्याम की आरती - Khatu Shyam Aarti Lyrics in Hindi
- माता गंगा की आरती - Mata Ganga Aarti Lyrics in Hindi
- भगवान ब्रह्मा की आरती - Bhagwan Brahma Aarti Lyrics in Hindi
- भगवान कृष्ण की आरती - Bhagwan Krishna Aarti Lyrics in Hindi
- संतोषी माता की आरती - Santoshi Mata Aarti Lyrics in Hindi
- माता काली की आरती - Mata Kali Aarti Lyrics in Hindi
- माता सरस्वती की आरती - Mata Saraswati Aarti Lyrics in Hindi
- माता दुर्गा की आरती - Mata Durga Aarti Lyrics in Hindi
- हनुमान जी की आरती - Hanuman Aarti Lyrics in Hindi
- माता सीता की आरती - Mata Sita Aarti Lyrics in Hindi
- भगवान राम की आरती - Ram Ji Ki Aarti Lyrics in Hindi
- माता लक्ष्मी की आरती - Lakshmi Ji Ki Aarti Lyrics in Hindi
- भगवान विष्णु की आरती - Vishnu Ji Ki Aarti Lyrics in Hindi
- माता पार्वती की आरती - Parvati Ji Ki Aarti Lyrics in Hindi
- भगवान शिव आरती - Shiv Ji Ki Aarti Lyrics in Hindi
- श्री गणेश आरती- Ganesh Ji Ki Aarti Lyrics in Hindi
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited