खाटू श्याम की आरती - Khatu Shyam Aarti Lyrics in Hindi

Khatu Shyam Aarti Lyrics in Hindi (खाटू श्याम की आरती हिंदी में)
ॐ जय श्री श्याम हरे, बाबा जय श्री श्याम हरे।
खाटू धाम विराजत, अनुपम रूप धरे॥
ॐ जय श्री श्याम हरे, बाबा जय श्री श्याम हरे।
रतन जड़ित सिंहासन, सिर पर चंवर ढुरे।
तन केसरिया बागो, कुण्डल श्रवण पड़े॥
ॐ जय श्री श्याम हरे, बाबा जय श्री श्याम हरे।
गल पुष्पों की माला, सिर पर मुकुट धरे।
खेवत धूप अग्नि पर, दीपक ज्योति जले॥
ॐ जय श्री श्याम हरे, बाबा जय श्री श्याम हरे।
मोदक खीर चूरमा, सुवरण थाल भरे।
सेवक भोग लगावत,सेवा नित्य करे॥
ॐ जय श्री श्याम हरे,बाबा जय श्री श्याम हरे।
झांझ कटोरा और घडियावल,शंख मृदंग घुरे।
भक्त आरती गावे,जय-जयकार करे॥
ॐ जय श्री श्याम हरे,बाबा जय श्री श्याम हरे।
जो ध्यावे फल पावे, सब दुःख से उबरे।
सेवक जन निज मुख से, श्री श्याम-श्याम उचरे॥
ॐ जय श्री श्याम हरे, बाबा जय श्री श्याम हरे।
श्री श्याम बिहारी जी की आरती,जो कोई नर गावे।
कहत भक्त-जन,मनवांछित फल पावे॥
ॐ जय श्री श्याम हरे,बाबा जय श्री श्याम हरे।
जय श्री श्याम हरे,बाबा जी श्री श्याम हरे।
निज भक्तों के तुमने,पूरण काज करे ॥
ॐ जय श्री श्याम हरे,बाबा जय श्री श्याम हरे।
खाटू धाम विराजत,अनुपम रूप धरे॥
ॐ जय श्री श्याम हरे,बाबा जय श्री श्याम हरे।
श्री श्याम विनती: हाथ जोड़ विनती करू तो सुनियो चित्त लगाये..

Shri Khatu Shyam Aarti Video in Hindi (खाटू श्याम आरती वीडियो)

संबंधित खबरें