कहां हैं ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई, युद्ध विराम के बाद भी नहीं दिखे सुप्रीम लीडर; उठने लगे सवाल

Ayatollah Ali Khamenei: ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की अनुपस्थिति को लेकर विदेशी मीडिया में हलचल तेज है और कई तरह के सवाल पूछे जाने लगे हैं। बता दें, ईरान-इजरायल के बीच युद्ध विराम के बावजूद खामेनेई अब तक सामने नहीं आए हैं।

Ayatollah Ali Khamenei: इजरायल-ईरान संघर्ष का पटाक्षेप युद्ध विराम से हो गया। इस सबके बीच ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की अनुपस्थिति को लेकर विदेशी मीडिया में हलचल तेज है और कई तरह के सवाल पूछे जाने लगे हैं। 'न्यूयॉर्क टाइम्स' ने इशारों-इशारों में बात कही तो इजरायली मीडिया ने भी सवाल पूछना शुरू कर दिया। 'द न्यूयॉर्क टाइम्स' के अनुसार ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को बीते एक सप्ताह से न तो सार्वजनिक रूप से देखा गया, और न ही उनसे कोई बात हुई है। ईरान-इजरायल के बीच युद्ध विराम के बावजूद खामेनेई अब तक सामने नहीं आए हैं। 'द टाइम्स ऑफ इजरायल' ने भी इस खबर को प्रमुखता से उठाया है। दावा किया जा रहा है कि ईरान-इजरायल के बीच 13 जून से संघर्ष बढ़ गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक तभी खामेनेई को छिपा लिया गया था। आशंका जताई जा रही है कि खामेनेई संभवत: अभी भी छिपे हैं। उन्हें इस बात का डर है कि यरुशलम उनकी हत्या की कोशिश कर सकता है।

Ayatollah Ali Khamenei

युद्ध विराम के बाद नहीं दिखे अयातुल्ला अली खामेनेई, उठने लगे सवाल

खामेनेई के ठिकाने को लेकर कोई अपडेट नहीं

रिपोर्ट में कहा गया है कि अब तक अयातुल्ला अली खामेनेई की स्थिति को लेकर कोई अपडेट नहीं मिला है। यह भी स्पष्ट नहीं है कि क्या खामेनेई अभी भी जो कुछ चल रहा है उस पर शायद करीबी नजर बनाए हुए हैं। आर्टिकल के मुताबिक जब एक इंटरव्यू के दौरान खामेनेई के आर्काइव ऑफिसर मेहदी फजाएली से इस बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि हम सभी को प्रार्थना करनी चाहिए।

End of Feed