दुनिया

जब विदेशी पत्रकार ने भारत में लोकतंत्र की स्थिति पर उठाए सवाल तो US ने बोलती कर दी बंद

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Jun 6, 2023, 04:41 PM IST

व्हाइट हाउस के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने भारत में लोकतंत्र की चिंताओं को खारिज कर दिया। जॉन किर्बी ने प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि भारत एक ऐसा लोकतांत्रिक देश है, जो लगातार विकास कर रहा है।

अमेरिका ने एक विदेशी पत्रकार को भारत में लोकतंत्र और मुस्लिमों की स्थिति को लेकर ऐसा जवाब दिया कि उसकी बोलती बंद हो गई। दरअसल कांग्रेस नेता राहुल गांधी इन दिनों अमेरिका दौरे पर हैं और वहां वो अपने बयानों में भारत में लोकतंत्र को लेकर चिंता जाहिर कर चुके हैं। खासकर मुसलमानों की स्थिति को लेकर उनका बयान काफी विवादों में है।

क्या कहा था राहुल गांधी ने

राहुल गांधी ने कहा कि अभी भारत में मुसलमानों की जो स्थिति है, वो ठीक वैसे ही है जैसे 80 के दशक में यूपी में दलितों की थी। इसी को लेकर कुछ पत्रकारों ने व्हाइट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भारत के लोकतंत्र से जुड़े सवाल किए। हालांकि, व्हाइट हाउस के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने भारत में लोकतंत्र की चिंताओं को खारिज कर दिया। जॉन किर्बी ने प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि भारत एक ऐसा लोकतांत्रिक देश है, जो लगातार विकास कर रहा है।

क्या कहा अमेरिका ने

व्हाइट हाउस ने सोमवार को कहा कि भारत एक जीवंत लोकतंत्र है और वहां जाने वाला कोई भी व्यक्ति इसे खुद महसूस कर सकता है। भारत में लोकतंत्र की स्थिति पर चिंताओं को प्रत्यक्ष तौर पर खारिज करते हुए व्हाइट हाउस ने यह बात कही। राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद में सामरिक संचार समन्वयक जॉन किर्बी ने संवाददाता सम्मेलन में कहा- "भारत एक जीवंत लोकतंत्र है। जो कोई भी भारत जाता है इसे महसूस कर सकता है। निश्चित तौर पर मुझे उम्मीद है कि लोकतांत्रिक संस्थानों की ताकत और उनकी स्थिति चर्चा का हिस्सा होगी।"

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article