हम रूस से तेल खरीदना बंद नहीं कर सकते- हंगरी की अमेरिका की दो टूक, NATO का है अहम सदस्य

यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद यूरोप के अधिकांश देशों ने रूसी तेल और गैस की खरीद पर रोक लगा दी थी। हालांकि, हंगरी अब भी रूसी जीवाश्म ईंधन का आयात करने वाले कुछ देशों में शामिल है।

हंगरी के प्रधानमंत्री विक्टर ओर्बन ने शुक्रवार को स्पष्ट कर दिया कि उनका देश अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आग्रह के बावजूद रूस से तेल और गैस की खरीद जारी रखेगा। ओर्बन ने कहा कि रूसी ऊर्जा पर रोक लगाना हंगरी की अर्थव्यवस्था के लिए “विनाशकारी” साबित होगा। ओर्बन का यह बयान यूरोप और अमेरिका के बीच ऊर्जा नीति को लेकर जारी मतभेदों को और गहरा कर सकता है।

End of Feed