यूक्रेन के स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भेजीं शुभकामनाएं; जेलेंस्की ने जताया आभार, क्या-क्या कहा?

जेलेंस्की ने भारत के साथ अपने संबंधों को और मजबूत करने की इच्छा दोहराते हुए लिखा, "मैं भारत के साथ परस्पर लाभप्रद संवाद को आगे बढ़ाने के लिए यूक्रेन की प्रतिबद्धता को भी दोहराता हूं।"

Volodymyr Zelenskyy: यूक्रेन के 35वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने यूक्रेन की जनता को आधिकारिक बधाई संदेश भेजा। इस शुभकामना संदेश के जवाब में यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर राष्ट्रपति मुर्मू और भारत का आभार व्यक्त किया।

Zelenskyy

जेलेंस्की ने जताया राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आभार

जेलेंस्की ने अपने संदेश में क्या-क्या कहा?

जेलेंस्की ने अपने संदेश में कहा कि भारत की ओर से मिली शांति की शुभकामनाएं यूक्रेन के लिए बेहद मायने रखती हैं। उन्होंने लिखा, "भारत की राष्ट्रपति से यूक्रेन की जनता के लिए बधाई संदेश प्राप्त करके मुझे बहुत खुशी हुई। शांति की शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद। हमारी स्वतंत्रता की बहाली की 35वीं वर्षगांठ मनाते हुए, रूस के युद्ध का एक गरिमापूर्ण अंत लाखों यूक्रेनवासियों का सबसे बड़ा सपना है। यह महत्वपूर्ण है कि पूरी दुनिया मिलकर इसके लिए रास्ता बनाने में मदद करे।"

End of Feed