व्लादिमीर पुतिन ने ईरान के न्यूक्लियर प्रोग्राम पर दी 'क्लीन चिट', बोले-परमाणु हथियार नहीं बना रहा तेहरान

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने ईरान और अमेरिका के बीच तनाव को 'कठिन' बताया है। उन्होंने कहा कि ईरान के परमाणु हथियार बनाने का कोई सबूत नहीं है और रूस IAEA की निगरानी में सहयोग के लिए तैयार है।

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पश्चिम एशिया में अमेरिका और ईरान के बीच बढ़े तनाव को एक 'बेहद कठिन संघर्ष' करार दिया है। विक्ट्री डे परेड के बाद मीडिया से बातचीत में पुतिन ने साफ किया कि रूस के पास ऐसा कोई सबूत नहीं है जो यह संकेत दे कि तेहरान परमाणु हथियार बनाने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि इस संकट का समाधान समझौतों के जरिए संभव है।

Iran nuclear programme Russia statement

पुतिन ने ईरान का किया बचाव

"रूस की स्थिति चुनौतीपूर्ण, पर समाधान मुमकिन"

पुतिन ने कहा कि ईरान और अमेरिका के बीच का यह संघर्ष रूस को एक कठिन स्थिति में डाल देता है, क्योंकि रूस के संबंध ईरान और फारस की खाड़ी के देशों, दोनों के साथ बहुत अच्छे हैं। उन्होंने कहा, "हम दोनों पक्षों के संपर्क में हैं। मुझे उम्मीद है कि यह संघर्ष जल्द से जल्द समाप्त होगा। मेरा मानना है कि इसे जारी रखने में किसी की भी दिलचस्पी नहीं है।" उन्होंने जोर देकर कहा कि कूटनीतिक समझौते अभी भी संभव हैं।

End of Feed