Panjshir Valley : पंजशीर पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी में तालिबान, तैनात किए फाइटर जेट्स

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 7, 2021, 10:03 AM IST

Afghanistan Crisis Updates : तालिबान की ओर से फाइटर जेट्स की तैनाती की बात इस ओर इशारा करती है कि पंजशीर घाटी में अभी तक एनआरएफ की चुनौती अभी समाप्त नहीं हुई है।    

नई दिल्ली : पंजशीर घाटी पर तालिबान बड़ी कार्रवाई करने की तैयारी में है। खबर है कि उसने पंजशीर घाटी पर हमला करने के लिए फाइटर जेट्स और लड़ाकू हेलिकॉप्टरों की तैनाती की है। किसी भी वक्त वह पंजशीर पर बड़ा हमला कर सकता है। इस बीच, खबर यह भी है कि एनआरएफ के नेता अहमद मसूद ने भी पंजशीर की कमान संभाल ली है। हालांकि, तालिबान ने सोमवार को पंजशीर घाटी पर अपना पूरी तरह से नियंत्रण हो जाने का दावा किया। इस बीच, फाइटर जेट्स की तैनाती की बात इस ओर इशारा करती है कि पंजशीर घाटी में अभी तक एनआरएफ की चुनौती अभी समाप्त नहीं हुई है।    

End of Article