[VIDEO] वहशी तालिबानियों ने अफगान महिला को सरेआम मार दी गोली, वीडियो देखकर दहल जायेंगे!

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 18, 2021, 04:58 PM IST

Taliban criminals fired on woman: तालिबानी अफगानिस्तान पर किस तरह से अपनी पकड़ मजबूत करना चाहता है। इसकी बानगी सामने आई जब तालिबानी लड़ाकों ने एक महिला को सरेआम गोली मार दी।

Taliban का सबसे क्रूर चेहरा सामने आया है अफगानिस्तान (Afghanistan) की महिला को सरेआम गोली ही नहीं मारी, बीच सड़क इंसानियत को शर्मसार कर डाला, इस घटना का वीडियो सामने आया है जिसमें दिख रहा है कि किस तरह से तालिबानी दरिंदे एक महिला को गोली मार रहे हैं वो भी बेहद निर्दयता के साथ।

गौर हो कि एक ओर तालिबान कह रहा है कि वह महिलाओं के अधिकार का सम्मान करता है वहीं दूसरी ओर तालिबान के लड़ाकों ने बुर्का न पहनने पर एक महिला को मार डाला है। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक बताया जा रहा है कि एक महिला को सावर्जनिक रूप से सिर न ढके रहने के कारण मार दिया गया है।

तालिबान लड़ाके जबरन महिलाओं और बच्चियों से कर रहे शादी
महिला की बॉडी खून से लथपथ पड़ी थी और उसके परिवार वाले उसके पास रो रहे थे, लेकिन कोई उनकी मदद को आगे नहीं आया और तालिबानी दरिंदे मर्डर कर आगे बढ़ गए। तालिबान के सत्ता में आते ही  तालिबान लड़ाके जबरन महिलाओं और बच्चियों से शादी कर रहे हैं, ये लड़ाके महिलाओं के साथ मारपीट कर रहे हैं।

End of Article